खेलो मध्य प्रदेश यूथ गेम्स 2026: मिनी ओलंपिक की तर्ज पर होंगे खेलो MP यूथ गेम्स , पहली बार क्रिकेट शामिल, 27 खेलों में होगी प्रतियोगिता, इस दिन से होगी शुरुआती

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि प्रतियोगिता 31 जनवरी 2026 तक संपन्न होगी और इसे प्रदेश स्तर पर मिनी ओलंपिक के रूप में आयोजित किया जाएगा। इसकी सबसे खास बात ये है कि इसमें पहली बार क्रिकेट शामिल किया जाएगा.

Khelo Madhya Pradesh Youth Games 2025

Khelo Madhya Pradesh Youth Games 2026: मध्य प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेलो मध्य प्रदेश यूथ गेम्स 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता 31 जनवरी 2026 तक संपन्न होगी और इसे प्रदेश स्तर पर मिनी ओलंपिक के रूप में आयोजित किया जाएगा। इसकी सबसे खास बात ये है कि इसमें पहली बार क्रिकेट शामिल किया जाएगा।

khelo youth india mp games 2026

ब्लॉक स्तरीय मुकाबले 10 से 15 जनवरी से 

मंत्री ने बताया कि प्रतियोगिता की चयन प्रक्रिया ब्लॉक स्तर से शुरू होगी। ब्लॉक स्तरीय मुकाबले 10 से 15 जनवरी, जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 16 से 20 जनवरी, संभाग स्तरीय मुकाबले 21 से 26 जनवरी और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं 28 से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएंगी। पूरे प्रदेश के 313 ब्लॉकों में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

विश्वास सारंग ने कहा कि यूथ गेम्स में भाग लेने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भविष्य में राज्य टीम के चयन में प्राथमिकता दी जाएगी। खेल संघों के साथ बेहतर समन्वय के लिए विभाग द्वारा समन्वय अधिकारियों की नियुक्ति भी की गई है।

खेलों के प्रति आम जनता की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से उद्घाटन और समापन समारोह में खेल प्रेमियों को आमंत्रित किया जाएगा। इसके साथ ही राष्ट्रीय खेल महासंघों के प्रतिनिधियों को भी अतिथि के रूप में आमंत्रण दिया गया है। समापन समारोह बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा।

मध्य प्रदेश यूथ गेम्स (Youth Games) में कुल 27 खेलों की प्रतियोगिताएं

मंत्री ने बताया कि मध्य प्रदेश यूथ गेम्स में कुल 27 खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जिन खेलों की परंपरा और लोकप्रियता जिस क्षेत्र में है, वहां उसी स्थान पर प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, रीवा, शिवपुरी, ग्वालियर, सागर और नर्मदापुरम में प्रस्तावित है।

उन्होंने बताया कि शिवपुरी में महिला क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जबकि उज्जैन में मलखंभ प्रतियोगिता कराई जाएगी। मंत्री विश्वास सारंग ने यह भी कहा कि पहली बार मध्य प्रदेश यूथ गेम्स में क्रिकेट को शामिल किया जा रहा है, जो खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा अवसर होगा।

यह भी पढ़ें:New Year Horoscope 2025: कन्या लग्न में नए वर्ष का प्रवेश, स्त्री वाचक बुध बढ़ाएगा महिलाओं का वर्चस्व, मध्यप्रदेश के लिए क्या होगा खास

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article