/bansal-news/media/media_files/2026/03/02/kota-jabalpur-holi-special-train-2026-03-02-09-55-27.jpg)
Kota-Jabalpur Holi Special Train: होली के त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलने बड़ा फैसला लिया है। यात्रियों को राहत देने के उद्देश्य से कोटा-जबलपुर-कोटा होली एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन में 5 अतिरिक्त कोच जोड़े गए हैं।
ट्रेन में कितने किस श्रेणी के डिब्बे
इन अतिरिक्त कोचों में 3 शयनयान (स्लीपर), 1 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (एसी-3 टियर) और 1 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी सह द्वितीय श्रेणी (एसी-3 टियर कम एसी-2 टियर) कोच शामिल हैं। इस तरह अब ट्रेन में कुल 17 कोच उपलब्ध होंगे।
इन 17 कोचों में 6 सामान्य श्रेणी, 5 स्लीपर, 1 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 1 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी सह द्वितीय श्रेणी और 2 बैठक श्रेणी के डिब्बे शामिल हैं।
ट्रेन संख्या 09806 का शेड्यूल
गाड़ी संख्या 09806 कोटा से जबलपुर के लिए 01 और 03 मार्च को शाम 18:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 06:55 बजे जबलपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 09805 जबलपुर से कोटा के लिए 02 और 04 मार्च को सुबह 09:10 बजे प्रस्थान कर रात 22:15 बजे कोटा पहुंचेगी।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us