दमोह में हैवानियत की हदें पार: नाबालिग का सिर हथौड़े से कुचला, सरेआम मांस खाया और खून पिया; ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा नरभक्षी, VIDEO वायरल

मध्यप्रदेश के दमोह में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है, जहाँ एक सरफिरे शख्स ने नाबालिक की हथौड़े से कुचलकर हत्या कर दी। चश्मदीदों के मुताबिक, आरोपी ने मृतक का मांस खाया और खून पिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

mp damoh minor murder cannibal accused hammer attack

Damoh Minor Murder Cannibal Case: मध्यप्रदेश के दमोह जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। देहात थाना क्षेत्र के समन्ना गांव के पास एक नरभक्षी मानसिकता वाले व्यक्ति ने 16 साल के नाबालिग की हथौड़े से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी ने हत्या के बाद मृतक के सिर से भेजा निकालकर खाया और उसका खून भी पिया। इस पूरी भयावह घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 20 साल पहले पत्नी को भी मार चुका है।

हथौड़े से सिर कुचलकर नाबालिग की हत्या

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में भाई-दूज के दिन खुशियां मातम में बदल गईं। इमलिया चौकी क्षेत्र के अर्थखेड़ा गांव का रहने वाला 16 वर्षीय भरत विश्वकर्मा अपनी बहन से मिलने समन्ना गांव जा रहा था। रास्ते में गांव के ही रहने वाले गुड्डा पटेल ने उस पर अचानक हमला कर दिया। वारदात देहात थाना क्षेत्र की है।

हथौड़े से किए 15-20 वार

मृतक के चचेरे भाई विजय विश्वकर्मा ने बताया कि आरोपी गुड्डा पटेल ने पहले भरत के सिर पर रॉड से हमला किया और जब वह गिर गया, तो उस पर हथौड़े से 15-20 वार किए। भरत की मौके पर ही मौत हो गई। विजय किसी तरह अपनी जान बचाकर भागा, लेकिन उसने जो देखा वह रूह कंपा देने वाला था। चश्मदीदों के मुताबिक, आरोपी ने मृतक का मांस खाया और खून पिया। वारदात के बाद शव के साथ वीभत्स हरकत किए जाने की बातें फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। 

नरभक्षी की तरह किया बर्ताव

विजय के अनुसार, हत्या करने के बाद आरोपी गुड्डा पटेल ने भरत के सिर से भेजा निकाला और उसे खाने लगा। उसने भरत का खून पिया और अपने चेहरे पर भी मल लिया। आरोपी बिल्कुल किसी नरभक्षी की तरह व्यवहार कर रहा था, जिसे देख ग्रामीण दहशत में आ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया, जो अब पुलिस के पास है। वीडियो में हत्या के बाद नाबालिग का हथौड़े से कुचलकर मारते दिखाई दे रहा है।

A minor was brutally murdered in Damoh, suffering multiple blows to the head with a hammer.

खेतों में भागा आरोपी, ग्रामीणों ने पथराव कर पकड़ा

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हथौड़ा लेकर खेतों की ओर भागा। ग्रामीणों ने तुरंत देहात पुलिस को सूचना दी। साथ ही उसके पीछे ग्रामीणों ने दौड़ लगा दी। भागते समय आरोपी एक खेत की फेंसिंग (तारों) में फंस गया। जब ग्रामीणों और पुलिस ने उसे घेरा, तो उसने उन पर भी हमला करने की कोशिश की। अंत में ग्रामीणों ने पथराव कर उसे काबू किया और पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों के पथराव का वीडियो भी सामने आया है। 

पुराना अपराधी है आरोपी गुड्डा पटेल

प्रत्यक्षदर्शियों और ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी गुड्डा पटेल का आपराधिक इतिहास रहा है। उसने करीब 20 साल पहले अपनी पत्नी की भी हत्या कर दी थी, जिसकी सजा काटकर वह 2 साल पहले ही जेल से बाहर आया था। गांव में वह अक्सर संदिग्ध अवस्था में घूमता रहता था।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सीएसपी एचआर पांडे ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

Damoh Crime News, Damoh News, Minor Murder Damoh, Cannibal, MP Crime News, Damoh Hammer Murder Video, Damoh Police, Dehat Thana Damoh, Damoh cannibal case

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article