जबलपुर में धार्मिक स्थल पर शर्मनाक करतूत: शिवलिंग के अपमान पर भड़का आक्रोश, हिंदू संगठनों ने किया मंदिर का शुद्धिकरण, आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर में शिव मंदिर के पास आपत्तिजनक हरकत करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद मंदिर का नर्मदा जल से शुद्धिकरण किया गया। हिंदू संगठनों के विरोध के बाद पुलिस ने आरोपी मो. रिजवान को गिरफ्तार कर लिया है।

jabalpur shiv mandir insult case accused rizwan arrested vhp bajarang dal protest hindi news zvj 1

Jabalpur Garha Shiv Mandir Insult Case: संस्कारधानी जबलपुर के गढ़ा इलाके में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात एक ऐसी घटना घटी, जिसने स्थानीय लोगों की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुँचाई है। सिंगरा मोहल्ले के एक प्राचीन शिव चबूतरे पर एक युवक द्वारा नशे की हालत में की गई आपत्तिजनक हरकत के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव फैल गया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के विरोध के पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना के बाद मंदिर का पवित्र जल से शुद्धिकरण किया गया। महाशिवरात्रि से पहले शांति बनाए रखने के लिए इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

शिवलिंग के पास की पेशाब, लोगों ने पीटा

शहर के गढ़ा थाना अंतर्गत सिंगरा मोहल्ले में स्थित एक प्राचीन शिव मंदिर (चबूतरा) के पास काजीनगर निवासी मोहम्मद रिजवान उर्फ भूरा ने आपत्तिजनक हरकत की। नशे में धुत रिजवान को जब स्थानीय लोगों ने शिवलिंग के पास गंदी हरकत करते देखा, तो मौके पर ही उसकी जमकर धुनाई कर दी और पुलिस को सूचना दी। लोगों के अनुसार वह मंदिर शिवलिंग के बगल में पेशाब कर रहा था।

बजरंग दल ने किया थाने का घेराव

जैसे ही यह खबर फैली, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के सैकड़ों कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। बजरंग दल ने गढ़ा थाने का घेराव कर कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि यह कृत्य सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश है। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी मोहम्मद रिजवान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 196 और 298 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

नर्मदा जल और गोबर से हुआ शुद्धिकरण

घटना के बाद क्षेत्र के नागरिकों और हिंदू संगठनों ने मिलकर चबूतरे का शुद्धिकरण किया। पंडितों के सानिध्य में पूरे चबूतरे को पवित्र नर्मदा और गंगा जल से धोया गया और गाय के गोबर से लीपा गया। इसके बाद विधि-विधान से शिवलिंग का अभिषेक कर पूजा-अर्चना की गई। स्थानीय निवासी राजकुमार के अनुसार, यह स्थान वर्षों पुराना है और लोगों की यहां बेहद श्रद्धा है। 

धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़, भड़का आक्रोश

आने वाले दिनों में महाशिवरात्रि और सावन यात्रा जैसे बड़े धार्मिक आयोजन होने हैं। इस घटना ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। धार्मिक आस्था पर हुई इस चोट के बाद स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि प्राचीन मंदिर की पवित्रता के साथ किया गया यह खिलवाड़ असहनीय है, जिससे पूरे क्षेत्र का सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने का खतरा पैदा हो गया है। 

नागरिकों में इस बात को लेकर भी भारी नाराजगी है कि महाशिवरात्रि जैसे बड़े पर्व से ठीक पहले ऐसी शर्मनाक हरकत को अंजाम दिया गया। उग्र भीड़ ने न केवल आरोपी को मौके पर पकड़कर अपना विरोध दर्ज कराया, बल्कि प्रशासन से यह मांग भी की है कि भविष्य में मंदिरों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं ताकि किसी की भावनाओं को फिर से ठेस न पहुंचे।

महाशिवरात्रि से पहले पुलिस अलर्ट

गढ़ा थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा ने बताया कि सभी बीट प्रभारियों को मंदिरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और नियमित गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

प्रशासन की अपील: अफवाह न फैलाएं

गढ़ा सीएसपी आशीष जैन ने बताया कि आरोपी मोहम्मद रिजवान से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने जनता से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और उस पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पूर्व पार्षद संजय तिवारी ने भी प्रशासन से मांग की है कि ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई हो ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Jabalpur News, Jabalpur Garha Shiv Mandir Case, Jabalpur Rizwan Arrested, Shiv Mandir Insult Case, VHP, Bajrang Dal Protest, MP Religious News, Jabalpur Police

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article