/bansal-news/media/media_files/2026/02/17/jabalpur-rishwat-case-2026-02-17-15-46-08.jpeg)
Jabalpur Rishwat Case: जबलपुर में लोकायुक्त पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नगर निगम टैक्स कर्मी को 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोपी निगम कर्मचारी चन्द्रभान नोनिया जोन-10 में पदस्थ है।
मकान नामांतरण कराने मांगी थी रिश्वत
बताया जा रहा है कि आरोपी नगर निगम कर्मी ने मकान के नामांतरण के एवज में रिश्वत की मांग की थी। मामला नजूल के रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने से जुड़ा है। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस टीम ने रांझी स्थित उसके घर पर ट्रैप की कार्रवाई की और उसे रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। लोकायुक्त पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us