जबलपुर में दुर्गा मंदिर में तोड़फोड़: 2 पक्षों के बीच मारपीट और पथराव, आरती और नमाज के वक्त विवाद, भारी पुलिस बल तैनात

जबलपुर के सिहोरा में दुर्गा मंदिर में तोड़फोड़ पर 2 पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया। विवाद उस वक्त हुआ जब आरती और नमाज एक समय पर हो रही थीं।

Jabalpur dispute Durga Mandir Vivad Pathrav police Hindi news

Jabalpur Dispute: जबलपुर के सिहोरा में दुर्गा मंदिर में तोड़फोड़ के बाद 2 पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। दोनों पक्षों के बीच मारपीट और पथराव हुआ। ये विवाद उस वक्त हुआ जब मंदिर में आरती और मस्जिद में नमाज हो रही थी।

युवक ने तोड़ी दुर्गा मंदिर की ग्रिल

आजाद चौक के वार्ड नंबर 5 में घटना हुई। रात करीब 9 बजे एक युवक ने दुर्गा मंदिर की ग्रिल तोड़ दी। इससे एक पक्ष के लोग भड़क गए। झगड़े में एक-दूसरे पर पथराव हुआ। सूचना मिलते ही सिहोरा पुलिस मौके पर पहुंची।

दुर्गा मंदिर और मस्जिद आमने-सामने, अतिसंवेदनशील इलाका

आजाद चौक क्षेत्र पहले से ही अतिसंवेदनशील इलाका है। दुर्गा मंदिर और मस्जिद आमने-सामने होने से आए दिन विवाद की स्थिति बनती रहती है।

करीब 10 मिनट तक हुई पत्थरबाजी

SSP संपत उपाध्याय ने बताया कि दोनों पक्ष करीब 10 मिनट तक एक-दूसरे से भिड़े। फिर पत्थरबाजी हुई। सूचना मिलने पर सिहोरा, खितौली और गोसलपुर थाने की पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं। जबलपुर से भी पुलिस की और फोर्स भेजी गई। इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। हालात काबू में हैं।

ये खबर भी पढ़ें:कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का फैसला: स्वागत में माला और स्मृति चिन्ह नहीं लेंगे, कहा-पेड़ लगाकर फोटो ले आओ, मेरा स्वागत हो जाएगा

सभी से घर के अंदर रहने की अपील

SSP संपत उपाध्याय ने बताया कि पुलिस झगड़े की वजह और कथित पत्थरबाजी के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने सभी लोगों से घर के अंदर रहने की अपील की है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article