जबलपुर में सेंट्रल GST की रेड: होटल व्यवसायी की फर्म और कांग्रेस नेता के दफ्तर में जांच

जबलपुर में सेंट्रल GST की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां एक होटल व्यवसायी की फर्म और कांग्रेस नेता के ऑफिस में छापामार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने दस्तावेजों की गहन जांच शुरू कर दी है और टैक्स चोरी के एंगल से भी पड़ताल की जा रही है।

breaking news

Jabalpur Congress Leader CGST Raid: जबलपुर में सेंट्रल GST की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां एक होटल व्यवसायी की फर्म और कांग्रेस नेता के ऑफिस में छापामार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने दस्तावेजों की गहन जांच शुरू कर दी है और टैक्स चोरी के एंगल से भी पड़ताल की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल GST टीम ने शहर के तिलवारा और अधारताल क्षेत्रों में स्थित प्रतिष्ठानों पर जांच की। इसके साथ ही एक कांग्रेस नेता के दफ्तर में भी सर्चिंग की गई।

कार्रवाई के दौरान जीएसटी अधिकारी होटल कारोबारी के खातों और अन्य वित्तीय दस्तावेजों को खंगाल रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कर चोरी से जुड़े संभावित लेनदेन की जांच की जा रही है।

हालांकि, आधिकारिक रूप से विभाग की ओर से विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

खबर अपडेट हो रही है...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article