जबलपुर में GST अफसर पर CBI का एक्शन: घूस लेते पकड़े गए जीएसटी अधीक्षक के खिलाफ अब सीबीआई कार्रवाई

मध्य प्रदेश के जबलपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां CBI ने तत्कालीन जीएसटी अधीक्षक सोमेन गोस्वामी के खिलाफ केस दर्ज किया है।  बताया जा रहा है कि सोमने के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के चलते यह कार्रवाई की गई है।

Jabalpur CBI Action (2)

Jabalpur CBI Action: मध्य प्रदेश के जबलपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां CBI ने तत्कालीन जीएसटी अधीक्षक सोमेन गोस्वामी के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

बताया जा रहा है कि सोमने के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के चलते यह कार्रवाई की गई है। CBI जांच में सोमेन गोस्वामी के पास 156 गुना अधिक संपत्ति मिलने का खुलासा हुआ है।

Jabalpur CBI Action (3)
 जीएसटी अधीक्षक सोमेन गोस्वामी को सीबीआई ने दो साल पहले रिश्वत लेते पकड़ा था।

घूस लेते पकड़े गए थे सोमेन 

जानकारी के मुताबिक, साल 2023 में तत्कालीन जीएसटी अधीक्षक सोमेन गोस्वामी को सीबीआई ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया था। यह मामला दामोह नाका स्थित फैक्ट्री से जुड़ा बताया जा रहा है। जांच में करोड़ों की संपत्ति और लेन-देन के सबूत मिले है। फिलहाल सीबीआई अब संपत्ति की विस्तृत जांच और कार्रवाई में जुटी है।

घूसखोर अफसरों को हुई थी जेल

सीबीआई टीम ने जीएसटी अधीक्षक कपिल कांबले और अधीक्षक सोमेन गोस्वामी समेत इंस्पेक्टर प्रदीप हजारी, विकास गुप्ता और वीरेंद्र जैन को 20 जून 2023 में सात लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा था। उसके बाद रिमांड और फिर विशेष कोर्ट में पेश किया। जहां से पाचों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया था।

पूछताछ में हुआ था खुलासा 

 सीबीआई की पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ था कि पांचों ने अवकाश के दिन सीजीएसटी कार्यालय में रिश्वत का सौदा किया था। फैक्ट्री सील करने के बाद कांबले ने कई बार फैक्ट्री के मैनेजर भागीरथ राय को फोन लगाकर संपर्क किया था। इतना ही नहीं तीन जून शनिवार को उसे ऑफिस में मिलने बुलाया, जबकि शनिवार को सरकारी अवकाश था। भागीरथ कार्यालय पहुंचा, तो कांबले उसे एक रूम में ले गया, जहां एक करोड़ रुपए में फैक्ट्री सील रिलीज आर्डर जारी करने की बात कही थी।

लालच ने पहुंचा दिया GST अफसरों को जेल

 सीबीआई ने बताया कि कांबले ने किसी को लेनदेन का संदेह न हो, इसलिए उसने दोनों फर्मों का चालान काटने की भी बात भागीरथ को बताई। भागीरथ ने सहमति दी, तो कांबले ने दोनों फर्मो का कुल दस लाख 68 हजार रुपए का चालान काटा था। इसके बाद 35 लाख रुपए अलग से रिश्वत मांगी गई थी। पांच जून 2023 को रिश्वत के 25 लाख रुपए देने के साथ ही भागीरथ ने चालान की राशि भी जमा की। बाकी की रकम न मिलने पर कांबले ने भागीरथ और फर्म संचालक को मशीनें कुर्क करने की धमकी दी थी।

ऐस शुरू हुआ मामला

राजस्थान के कारोबारी की दमोह नोहटा में पान मसाला और तम्बाकू प्रोडक्ट का कारखाना है। 18 मई 2023 को सीजीएसटी के अफसरों ने उसे सील कर दिया था। खोलने की अनुमति देने के एवज में घूस की मांग की थी। जीएसटी अफसर 25 लाख रुपए लेने के बाद भी 7 लाख रुपए के लिए अड़े थे। कारोबारी के मैनेजर की शिकायत पर सीबीआई ने 14 जून को ट्रैप की कार्रवाई कर पांच अफसरों को रंगे हाथ दबोचा था। जिन्हें 20 जून तक सीबीआई ने रिमांड पर लेकर पूछताछ की।

ये भी पढ़ें:ग्वालियर में रोड एक्सीडेंट: ट्रक ने Wagon R में मारी टक्कर, चार लोगों की मौत, कोहरा बना कहर

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article