
Vande Mataram Controversy: राष्ट्रगीत वंदे मातरम गान को लेकर इंदौर के एक हिंदु नेता के विवादित बयान का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें हिंदु नेता वंदे मातरम न गाने वालों को खुली चेतावनी देते नजर आ रहे हैं। इस मामले में कोतवाली में दो हिंदु नेताओं पर भावना आहत करने का केस दर्ज किया गया है।
अखिल भारत बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार बुरहानपुर पहुंचे। यहां महाशिवरात्रि पर निकली भोले की बारात में उन्होंने एक विवादित बयान दिया। जिसमें वो ये कहते नजर आ रहे हैं कि याद रखना इस देश में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को वंदे मातरम गाना होगा। हिन्दुस्तान में रहना है तो, वंदे मातरम बोलना होगा। जो लोग वंदे मातरम का विरोध करते हैं, वो वहीं चले जाएं, जहां से उनके पूर्वज आए थे, अकबर, बाबर और औरंगजेब।
सरकार ने कह दिया अब दो छंद से काम नहीं चलेगा
इंदौर के हिंदु नेता मनोज परमार ने कहा कि केंद्र सरकार ने कह दिया हैं कि, वंदे मातरम के 6 छंद पूरे गाना है, अब दो छंदों में काम नहीं चलेगा। एक बात का वो लोग ध्यान रखें, जो लोग विरोध कर रहे हैं, मैं उन्हें कहना चाहता हूं, वंदे मातरम के छह छंद पूरे गाना, नहीं तो छह नंबर का बना देंगे।
वंदे मातरम को कहने में शर्म नहीं, गर्म होना चाहिए
उन्होंने आगे कहा कि वंदे मातरम वो शब्द है, जिस शब्द से देश को आजादी मिली। आजादी के दीवानों ने अपनी जान न्योछांवर कर दी। हमारे देशभक्त फांसी के फंदे पर झूल जाते थे। उस वंदे मातरम को कहने में शर्म नहीं, बल्कि गर्व होना चाहिए। इस बात का ध्यान रखना होगा।
दो हिंदु नेताओं पर भावना आहत करने का केस दर्ज
आजाद नगर के सैय्यद रफीक की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने इंदौर के मनोज परमार और बुरहानपुर के अमित वारुड़े पर भावना आहत करने का केस दर्ज किया है। सैय्यद रफीक ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अमित वारुड़े ने इंदौर के मनोज परमार को बुरहानपुर बुलाया था। फव्वारा चौक में मनोज परमार ने मुस्लिम समाज के खिलाफ विवादित बयान दिया।
ऐसे लोगों पर ठोस कार्रवाई करे, वो किसी भी धर्म से हो
शिकायतकर्ता सैय्यद रफीक के मुताबिक, मनोज परमार इससे पहले भी तीन बार आ चुका है और इस तरह के बयान देकर माहौल खराब करने की कोशिश कर चुका है। प्रशासन से मांग है कि किसी भी धर्म के ऐसे लोगों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाए, ताकि शहर का माहौल खराब न हो।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us