अभी दुबई में फंसे रहेंगे MP के लोग: शारजाह से इंदौर आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट फिर कैंसिल, 2 मार्च को नहीं आ पाएंगे

ईरान और इजराइल में युद्ध के कारण शारजाह से इंदौर आने वाली फ्लाइट लगातार कैंसिल हो रही है। 2 मार्च को आने वाली फ्लाइट भी रद्द हो गई है। इससे मध्यप्रदेश के लोग बड़ी संख्या में वहां फंस गए हैं।

Sharjah-Indore Flight Cancel

Sharjah-Indore Flight Cancel: ईरान और इजराइल में युद्ध के बीच ईरान ने यूएई समेत 8 देशों में जबावी मिसाइल हमले शुरू कर दिए हैं। इसमें यूएई भी शामिल है। इसके चलते यूएई के सभी एयरपोर्ट (दुबई, शारजाह और अबूधाबी) 1 मार्च से बंद हैं। 28 फरवरी से कैंसिल शारजाह से इंदौर आने और जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 2 मार्च को भी निरस्त कर दी गई है। इसके कारण इंदौर सहित प्रदेश के सैकड़ों यात्री UAE में फंस गए हैं।

जिस होटल में एमपी के लोग रूके वहीं धमाका

जानकारी के अनुसार, दो पूर्व विधायकों सहित इंदौर के एक बड़े कारोबारी और उनके साथी दुबई की जिस होटल में ठहरे थे, उसके पास की ही पार्क जुमेरा होटल में मिसाइल गिरी और धमाका हुआ। घटना के बाद इंदौर के सभी लोगों ने उस इलाके को छोड़कर दूसरी होटल में शिफ्ट किया है। बिननेसमैन पिंटू छाबड़ा ने बताया कि उनके परिजन और सभी साथी सुरक्षित हैं। हालांकि, इंदौर से गई एक अन्य फैमिली अबूधाबी में फंसी है। फिलहाल, वहां हालात सामान्य हैं, लेकिन फ्लाइट्स के बंद होने के कारण वापसी मुश्किल हो रही है।


खबर अपडेट हो रही है...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article