Holi Special Train: होली में घर जाने के लिए नहीं होना पड़ेगा परेशान, इंदौर से पुणे के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें शेड्यूल

होली के त्योहार पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने इंदौर और खड़की (पुणे) के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इस ट्रेन की बुकिंग शुरू हो गई है। देखें ट्रेन का पूरा शेड्यूल

railway news indore khadki pune holi special train booking schedule hindi news zvj

Indore Khadki Holi Special Train: अगर आप होली पर अपने घर या अपनों के पास त्योहार मनाने जाने की तैयारी कर रहे है तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे ने होली के त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ और यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कई स्पेशल ट्रेन चलाई हैं। अब रेल प्रशासन ने इंदौर से खड़की (पुणे) के बीच विशेष किराए के साथ होली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन देवास, उज्जैन और रतलाम जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। इस ट्रेन की बुकिंग आज 27 फरवरी से शुरू हो गई है। यह स्पेशल ट्रेन 4 मार्च से 26 मार्च 2026 तक कुल 4 फेरे लगाएगी।

होली स्पेशल ट्रेन से सफर होगा आसान

रंगों के त्योहार होली पर ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेल प्रशासन ने अतिरिक्त यात्री यातायात क्लियर करने के लिए कमर कस ली है। यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 09324/09323 इंदौर-खड़की (पुणे)-इंदौर स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया गया है।

रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि यह ट्रेन होली के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को संभालने के लिए विशेष रूप से संचालित की जा रही है। इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए एसी-2 टियर, एसी-3 टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास के कोच लगाए गए हैं, ताकि हर वर्ग के यात्री अपनी सुविधा अनुसार सफर कर सकें। इससे इंदौर से पुणे के बीच यात्रा करने वाले छात्रों और नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी राहत मिलेगी।

इन प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

यह स्पेशल ट्रेन मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई महत्वपूर्ण शहरों को जोड़ेगी। दोनों दिशाओं में यात्रा के दौरान यह ट्रेन देवास, उज्जैन, नागदा, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, सूरत, वलसाड, वापी, वसई रोड, भिवंडी रोड, कल्याण और लोनावाला स्टेशनों पर रुकेगी। इन स्टॉपेज से मालवा क्षेत्र के यात्रियों को पुणे और मुंबई के पास जाने में काफी आसानी होगी। (Indore News) 

देखें ट्रेन का पूरा शेड्यूल

गाड़ी संख्या 09324 (इंदौर से खड़की (पुणे) स्पेशल)

  • यह ट्रेन इंदौर से प्रस्थान कर महाराष्ट्र के खड़की स्टेशन तक जाएगी।
  • संचालन अवधि: 4 मार्च से 25 मार्च 2026 तक।
  • दिन: प्रत्येक बुधवार को इंदौर से रवाना होगी।
  • समय: दोपहर 11:15 बजे इंदौर से प्रस्थान।
  • पहुंचने का समय: अगले दिन (गुरुवार) सुबह 02:50 बजे खड़की आगमन।

प्रमुख स्टेशनों पर समय (पहुंचना/रवाना)

  • देवास: सुबह 11:50 / 11:52 बजे
  • उज्जैन: दोपहर 12:40 / 12:45 बजे
  • नागदा: दोपहर 13:57/ 14:00 बजे
  • रतलाम: दोपहर 14:35/ 14:40 बजे

गाड़ी संख्या 09323 (खड़की से इंदौर स्पेशल)

  • यह ट्रेन वापसी में खड़की (पुणे) से इंदौर के लिए संचालित होगी।
  • संचालन अवधि: 5 मार्च से 26 मार्च 2026 तक।
  • दिन: प्रत्येक गुरुवार को खड़की से रवाना होगी।
  • समय: सुबह 04:40 बजे खड़की से प्रस्थान।
  • पहुंचने का समय: उसी दिन (गुरुवार) रात 11:55 बजे इंदौर आगमन।

प्रमुख स्टेशनों पर समय (पहुंचना/रवाना)

  • रतलाम: रात 20:30/20:35 बजे
  • नागदा: रात 21:10/21:15 बजे
  • उज्जैन: रात 22:05/22:07 बजे
  • देवास: रात 23:00/23:02 बजे

यात्रियों के लिए जानकारी

रूट: यह ट्रेन देवास, उज्जैन, नागदा और रतलाम के रास्ते वडोदरा, सूरत और कल्याण होते हुए जाएगी। कन्फर्म सीट के लिए यात्री IRCTC की वेबसाइट या रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर से आज ही बुकिंग करा सकते हैं।

Indore Khadki Holi Special Train, Ratlam Division Railway News, Indore Pune Special Train 2026, Holi Special Train Booking, Western Railway Updates

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article