Indore Police: बदमाशों के साथ बर्थडे सेलिब्रेशन पड़ा भारी, अपराधियों के साथ जन्मदिन मनाने वाला हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड, पुलिस कमिश्नर का एक्शन

इंदौर के परदेशीपुरा थाने में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल जीतू सरदार को बदमाशों के साथ जन्मदिन मनाने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। आपराधिक रिकॉर्ड वाले युवकों के साथ उनके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।

mp indore police head constable suspended birthday celebration criminals viral video hindi news zvj

Indore Head Constable Suspended: इंदौर में पुलिस और अपराधियों के बीच की सांठगांठ का एक और मामला सामने आया है। परदेशीपुरा थाने के हेड कॉन्स्टेबल जीतू सरदार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वे बदमाशों के साथ अपना जन्मदिन मनाते और उनसे सम्मान लेते नजर आए। मामले की गंभीरता को देखते हुए इंदौर पुलिस कमिश्नर ने तत्काल प्रभाव से हेड कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया है।

बदमाशों ने पहनाई माला, खिंचवाए फोटो

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को परदेशीपुरा क्षेत्र में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल जीतू सरदार का जन्मदिन था। इस अवसर पर आयोजित समारोह में संयोगितागंज क्षेत्र के तीन शातिर बदमाश अक्रात, विकास और आयुष भी पहुंच गए। इन बदमाशों ने न केवल हेड कॉन्स्टेबल को माला पहनाई और गुलदस्ता भेंट किया, बल्कि उनके साथ फिल्मी अंदाज में फोटो और वीडियो भी बनवाए। हैरानी की बात यह है कि पुलिसकर्मी ने भी इन अपराधियों के साथ बेझिझक फोटोशूट कराया, जिसे बाद में बदमाशों ने अपनी 'रौब' दिखाने के लिए सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

तीनों युवकों का आपराधिक रिकॉर्ड

जांच में सामने आया है कि पार्टी में पहुंचे तीनों युवकों का आपराधिक रिकॉर्ड है। अक्रात और आयुष सगे भाई हैं और उनके पिता दीनू संयोगितागंज थाने के हिस्ट्रीशीटर (HS) यानी निगरानीशुदा बदमाश हैं। वहीं, उनके साथ मौजूद तीसरे युवक विकास पर नशा तस्करी और मारपीट जैसे करीब 10 गंभीर मामले दर्ज हैं। ऐसे खतरनाक पृष्ठभूमि वाले लोगों के साथ एक पुलिसकर्मी की मौजूदगी ने विभाग की छवि पर सवालिया निशान लगा दिए।

पुलिस अधिकारियों का सख्त रुख

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जैसे ही वीडियो वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आया, इसकी प्रारंभिक जांच कराई गई। वीडियो में हेड कॉन्स्टेबल की बदमाशों के साथ स्पष्ट नजदीकियां दिखाई दे रही थीं, जो पुलिस नियमावली और अनुशासन का घोर उल्लंघन है। शनिवार रात जीतू सरदार के निलंबन का आदेश जारी कर दिया गया। अधिकारियों ने दो टूक शब्दों में कहा है कि अपराधियों के साथ किसी भी प्रकार की दोस्ती या सांठगांठ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बदमाशों के पिता हैं इलाके के हिस्ट्रीशीटर

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पार्टी में शामिल अक्रात और आयुष के पिता पर कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। इलाके में उनका खौफ है और वे पुलिस की 'ब्लैक लिस्ट' में शामिल हैं। ऐसे परिवार के सदस्यों के साथ पुलिसकर्मी का सार्वजनिक रूप से मेल-जोल विभाग के लिए शर्मिंदगी का सबब बन गया।

Indore Head Constable birthday viral video, Indore Police News, Head Constable Suspended, Head Constable Jitu Sardar Indore, Police Criminal Connection, Indore Crime News, Pardeshipura Police Station, indore news

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article