बीजेपी विधायक पर महिला का गंभीर आरोप: कहा- MLA ठाकुर ने भोपाल में बंगले पर बुलाकर छेड़छाड़ की, रिकॉर्डिंग होने का किया दावा

मध्यप्रदेश में बीजेपी विधायक कालू सिंह ठाकुर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। धरमपुरी विधायक ठाकुर पर अब एक आदिवासी महिला ने छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए हैं। एक दिन पहले यानी सोमवार, 19 जनवरी को जमीन विवाद में विधायक ठाकुर हमला हो गया था।

MP BJP MLA Controversy

MP BJP MLA Controversy: मध्यप्रदेश में बीजेपी विधायक कालू सिंह ठाकुर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। धरमपुरी विधायक ठाकुर पर अब एक आदिवासी महिला ने छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए हैं। एक दिन पहले यानी सोमवार, 19 जनवरी को जमीन विवाद में विधायक ठाकुर के साथ खेत के पड़ोसियों ने जमकर मारपीट कर दी थी। जिसमें उनके सिर के चोट आई थी।

विधायक ने फिरौती केस में महिला को कराई थी जेल

ताजा मामला विधायक कालू सिंह ठाकुर पर उसी आदिवासी महिला ने छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं, जिसकी शिकायत विधायक ने 2 करोड़ रुपए की फिरौती न देने पर रेप केस में फंसाने की धमकी देने के मामले में की थी। जिसके बाद पुलिस ने महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कोर्ट से महिला को जमानत मिल गई है और वह फिर विधायक के खिलाफ खुलकर सामने आ गई। उसने विधायक पर कई आरोप लगाए हैं। 

जमानत पर छूटते ही विधायक पर आरोपों की झड़ी

महिला ने धरमपुरी विधायक कालू सिंह पर बंगले में बुलाकर छेड़खानी करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि विधायक ने उसे भोपाल स्थित अपने बंगले पर बुलाया और वहां उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। महिला के अनुसार वह किसी तरह बहाना बनाकर वहां से निकल पाई। 

‘विधायक ने लगवाया फिरौती मांगने का आरोप’

महिला का कहना है कि इसके बाद विधायक ने उस पर दो करोड़ रुपए की फिरौती मांगने का आरोप लगवाया। धरमपुरी पुलिस ने विधायक के मैनेजर की शिकायत पर FIR दर्ज की, जिसमें धार निवासी महिला और उत्तर प्रदेश का रहने वाले उसके पति को आरोपी बनाया गया। दोनों को गिरफ्तार किया गया और जेल भेज दिया गया। अब कोर्ट से दोनों को जमानत मिल गई।

ये भी पढ़ें:  धार में पटवारी घूस लेते गिरफ्तार: लोकायुक्त पुलिस टीम ने 20 हजार रुपए लेते दबोचा, पटवारी ने नक्शा सुधारने के लिए ली रिश्वत

विधायक की रिकॉर्डिंग होने का दावा

जमानत पर जेल से छूटी महिला ने विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने दावा किया है कि उसके पास विधायक की रिकॉर्डिंग मौजूद है, जिसमें विधायक ठाकुर उसे बंगले पर बुलाने की बात कर रहे हैं। महिला अब पूरे मामले में निष्पक्ष जांच, विधायक पर केस दर्ज करने और सुरक्षा की मांग कर रही है। महिला का कहना है कि फिलहाल उसकी आर्थिक स्थिति काफी खराब है।

ये भी पढ़ें:  एमपी में बीजेपी विधायक पर हमला: जमीन विवाद में पड़ोसियों ने कालू सिंह ठाकुर के सिर में मारा पत्थर, आरोपियों ने थप्पड़ और मुक्कों से भी मारपीट की

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article