बड़वानी में भीषण सड़क हादसा: नेशनल हाईवे पर पिकअप से टकराई बाइक, उड़े परखच्चे, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 घायल

बड़वानी के ठीकरी थाना क्षेत्र में मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे पर बाइक और पिकअप के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 6 अन्य घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

mp barwani road accident

(रिपोर्ट- महेश कुमावत, बड़वानी)

Barwani Mumbai-Agra Highway Accident: मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे (एबी रोड) पर गुरुवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। ठीकरी थाना अंतर्गत ग्राम खुरामपुर के पास एक तेज रफ्तार बाइक और पिकअप वाहन की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि दो बाइक सवार युवकों और पिकअप में सवार एक महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में घायल 6 लोगों को हाईवे एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है। पिकअप में सवार लोग मकान की छत भरने का काम कर राजपुर से अपने घर लौट रहे थे।

बाइक और पिकअप की जोरदार टक्कर

बड़वानी जिले के ठीकरी थाना क्षेत्र में स्थित घोलनिया फाटा कट पॉइंट के पास (एबी रोड) मौत का मंजर देखने को मिला। जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात एक बाइक (MP 46 MH 6678) पर सवार होकर दो युवक ठीकरी से जुलवानिया की ओर जा रहे थे। वहीं, दूसरी ओर से एक पिकअप वाहन (MP 42 G 1559) मजदूरों को लेकर बरूफाटक से ठीकरी की ओर आ रहा था। घोलनिया फाटे पर क्रॉसिंग के दौरान दोनों वाहनों में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक का अगला पहिया टूटकर दूर जा गिरा और पिकअप वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में तीन लोगों की मौके मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और हाईवे एम्बुलेंस ने घायलों को तुरंत ठीकरी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से गंभीर घायलों को बड़वानी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इन 3 लोगों ने गंवाई जान

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान विनोद पिता मोहन मुजाल्दे (19 वर्ष) और राजेश पिता जगन मुजाल्दे (22 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बालकवाड़ा के रसवां गांव के रहने वाले थे। वहीं, पिकअप में सवार 20 वर्षीय महिला रोशनी सस्ते (निवासी समरतलाई) की भी इस दुर्घटना में मौत हो गई।

काम खत्म कर घर लौट रहे थे मजदूर

बताया जा रहा है कि पिकअप में सवार करीब सात लोग राजपुर से मकान की छत भरने (सेंट्रिंग) का काम कर अपने घर लौट रहे थे। तभी घर पहुँचने से कुछ समय पहले ही यह वाहन की टक्कर हो गई। पिकअप पलटने से उसमें सवार महिलाएं और अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

घायलों को जिला अस्पताल में किया भर्ती

हादसे में छह लोग घायल हुए हैं। घायल रोशनी द्वार (19) और केसरी बाई (42) की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बड़वानी जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। अन्य घायलों में ललिता, शर्मिला, हीरालाल और बबलू सिंह शामिल हैं, जिनका इलाज जारी है। हादसे की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में मृतकों और घायलों के परिजनों की भारी भीड़ जमा हो गई।

Barwani Road Accident, Barwani Accident mp, Thikri News, Road Accident MP, Mumbai-Agra Highway Accident, Pickup Bike Collision, Barwani Accident News, MP News, Barwani News, AB Road Accident

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article