/bansal-news/media/media_files/2026/03/01/mp-agriculture-cabinet-2-march-2026-2026-03-01-17-45-55.jpg)
MP Agriculture Cabinet 2 March 2026: मध्यप्रदेश में पहली बार जनजातीय बड़वानी जिले में कृषि कैबिनेट होगी।
भीलटदेव मंदिर के लिए प्रसिद्ध नागलवाड़ी में आज सरकार पहुंचेगी। जहां से होली पर किसानों को सौदातें दी जाएंगी। यहीं पर सरकार कृषि का एक्शन प्लान भी तैयार करेगी।
बगीचे से बाजार तक 17 विभागों ने तैयार की योजना
मध्यप्रदेश की सरकार साल 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मना रही है। सरकार के 17 अलग-अलग विभागों को साथ लेकर किसानों के लिए बगीचे से लेकर बाजार तक योजना तैयार की गई है। जिसमें पशुपालन, उद्यानिकी, सहकारिता, कृषि, उद्योग समेत अन्य विभागों को शामिल किया है।
मिलेट्स प्रोडक्शन, नर्मदा तट विकास का एक्शन प्लान
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में पहली बार कृषि केबिनेट जनजातीय अंचल बड़वानी में 2 मार्च को आयोजित की जा रही है। इसमें हम किसानों को होली की सौगात देने जा रहे हैं। जिसमें मिलेट्स प्रोडक्शन, नर्मदा तट विकास मॉडल के एक्शन प्लान के साथ सिंचाई, फसल बीमा और प्राकृतिक खेती पर ठोस निर्णय लिया जाएगा।
कैबिनेट से पहले भीलटदेव के दर्शन करेंगी कैबिनेट
कैबिनेट से पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत कैबिनेट मंत्री नागलवाड़ी के प्रसिद्ध भीलटदेव मंदिर के दर्शन करेंगे। जिसके बाद कैबिनेट बैठक की शुरुआत की जाएगी। जहां आदिवासी अंचल के विकास की नई दिशा तय होगी। कृषि को मजबूती, किसान को सुरक्षा, गांव को आत्मनिर्भरता बनाने पर चर्चा होगी।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us