/bansal-news/media/media_files/2026/02/22/dhar-bee-attack-2026-02-22-23-56-40.jpg)
फाइल फोटो।
Dhar Bee Attack: मध्यप्रदेश के धार जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, यहां डेहरी क्षेत्र के ग्राम झिगरी बयड़ी में आयोजित एक मृत्यु भोज का कार्यक्रम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पेड़ों पर डेरा जमाए बैठी हजारों मधुमक्खियों ने अचानक मेहमानों पर हमला बोल दिया। इस हमले में एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल होकर अस्पताल पहुंच गए हैं। 5 लोगों की हालत गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
धार में मधुमक्खियों का जानलेवा हमला
धार जिले के डेहरी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम झिगरी बयड़ी में में आयोजित मृत्यु भोज कार्यक्रम में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पास के पेड़ों पर लगे छत्तों से हजारों की संख्या में मधुमक्खियां अचानक उड़कर लोगों पर टूट पड़ीं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शनिवार दोपहर झिगरी बयड़ी गांव में बड़ी संख्या में लोग मृत्यु भोज में शामिल होने के लिए एकत्रित हुए थे। भोजन परोसने की तैयारी चल रही थी और मेहमान आपस में चर्चा कर रहे थे। तभी बिना किसी आहट के, मधुमक्खियों का एक झुंड भड़क उठा। देखते ही देखते पूरा आसमान मधुमक्खियों से भर गया और उन्होंने नीचे खड़े लोगों को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया।
एक की मौत, 20 से अधिक घायल
मधुमक्खियों का हमला इतना भीषण था कि लोगों को संभलने या छिपने का मौका तक नहीं मिला। इस हमले में गातला निवासी हुसैन पिता गुलाब को मधुमक्खियों ने इतनी बुरी तरह डंक मारा कि उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हमले में घायल हुए अन्य 20 से अधिक लोगों में से 5 की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है। गंभीर घायलों को तुरंत बाग के अस्पताल में रेफर किया गया, जबकि मामूली घायलों का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।
गांव में दहशत और मातम का माहौल
इस घटना के बाद झिगरी बयड़ी गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। जिस घर में पहले से ही शोक था, वहां एक और मौत ने परिवार को तोड़ कर रख दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने आज तक मधुमक्खियों का इतना आक्रामक रूप नहीं देखा था। स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर तैनात है और घायलों की निगरानी की जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि रिहायशी इलाकों के पास पेड़ों पर लगे खतरनाक छत्तों को हटाया जाए।
Dhar News, Dhar Bee Attack, MP news, Dhar Jhigri Baydi Village, Death Feast Bee Attack, funeral feast
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us