इंदौर में बड़ा हादसा: सीवर टैंक में जहरीली गैस से 2 निगम कर्मियों की मौत, सफाई के लिए चैंबर में उतरे थे, बाल-बाल बचा साथी

इंदौर के चोइथराम मंडी गेट के पास सीवर टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस के रिसाव से नगर निगम के दो कर्मचारियों की मौत हो गई। साथ ही एक साथी को सुरक्षित निकाला गया।

indore sewer tank cleaning accident two nagar nigam employees death toxic gas hindi news zvj

Indore Sewer Tank Accident: होली से पहले इंदौर में सोमवार शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। नगर निगम के जोन-13 क्षेत्र में चोइथराम मंडी गेट के सामने सीवर टैंक की सफाई कर रहे दो कर्मचारियों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई। 25 से 30 फीट गहरे इस चैंबर में फंसे साथियों को बचाने के लिए एक अन्य कर्मचारी और स्थानीय युवक ने साहस दिखाया, लेकिन तब तक दोनों कर्मचारी दम तोड़ चुके थे। मौके पर पंहुची पुलिस की टीम ने शवों को बाहर निकाला।

दम घुटने से दो कर्मचारियों की गई जान

दरअसल, राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चोइथराम मंडी गेट के पास सीवर चैंबर की नियमित सफाई का काम चल रहा था। सक्शन मशीन के जरिए टैंक को खाली किया जा रहा था, तभी एक अप्रत्याशित घटना ने इसे हादसे में बदल दिया।

जानकारी के अनुसार, नगर निगम के कर्मचारी जोन-13 क्षेत्र में सीवर सफाई कर रहे थे। मशीन से चैंबर की सफाई हो रही थी। शाम करीब 6:30 बजे सफाई के दौरान मशीन के पाइप का एक हिस्सा (इक्विपमेंट) अचानक 30 फीट गहरे चैंबर के भीतर गिर गया। उसे निकालने के लिए सबसे पहले कर्मचारी करण यादव नीचे उतरा, लेकिन जहरीली गैस के कारण वह तुरंत बेहोश हो गया। जब काफी देर तक कोई हलचल नहीं हुई, तो उसे बचाने के लिए अजय डोडिया भी नीचे उतर गया। टैंक के भीतर गैस का दबाव इतना अधिक था कि अजय भी वहीं बेहोश हो गया।

रेस्क्यू के दौरान बाल-बाल बचा तीसरा साथी

मौके पर मौजूद कर्मचारी अकबर और स्थानीय कुली अमन सेम ने जब दोनों को बेहोश देखा, तो उन्हें बचाने की कोशिश शुरू की। अमन ने साहस दिखाते हुए कमर में रस्सी बांधी और टैंक के भीतर उतरा। उसने एक कर्मचारी की बेल्ट में हुक फंसाया, लेकिन इस दौरान उसके मुंह में भी जहरीली गैस भर गई। किसी तरह अमन और अकबर सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन करण और अजय को नहीं बचाया जा सका।

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस की टीम ने बचाव कार्य किया। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। डीसीपी कृष्णलाल चंदानी के अनुसार, दोनों कर्मचारियों को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजेंद्र नगर पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है।

Indore news, Indore Sewer Gas Death, Indore Municipal Corporation News, Sewer Tank Accident Indore, Toxic Gas Leak Indore, Rajendra Nagar Police Indore

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article