/bansal-news/media/media_files/2026/01/21/indore-sanwer-syrup-case-rebihans-herbal-factory-sealed-fir-filed-hindi-news-zvj-2026-01-21-19-52-33.jpg)
Indore Syrup Sample Fail: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में कफ सिरप से बच्चों की मौत के मामले ने प्रदेश को झकझोर दिया था। अब इसकी आंच इंदौर तक पहुंच गई है। इंदौर के सांवेर स्थित ग्राम धरमपुरी में एक आयुर्वेदिक फैक्ट्री में भारी अनियमितताएं पाई गई हैं। फैक्ट्री में बिना अनुमति टिन शेड के नीचे दवाओं का अवैध निर्माण और भारी गंदगी पाई गई। जांच में सामने आया है कि यहाँ दवाओं के नाम पर लोगों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा था, जिसके बाद प्रशासन ने फैक्ट्री को सील कर मालिक पर एफआईआर दर्ज की है।
कफ सिरप से जुड़े सैंपल जांच में फेल
मध्यप्रदेश में नकली और अमानक दवाओं के खिलाफ जारी अभियान के तहत इंदौर जिला प्रशासन और आयुष विभाग को बड़ी सफलता मिली है। सांवेर क्षेत्र के ग्राम धरमपुरी स्थित 'मेसर्स रेबीहांस हर्बल प्राइवेट लिमिटेड' की फैक्ट्री में बन रहे सभी आयुर्वेदिक सिरप गुणवत्ता मानकों पर फेल हो गए हैं। जांच में ये भी सामने आया कि सिरप निर्माण के दौरान न तो सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था और न ही मौके पर कोई लैब के साथ स्वच्छता के इंतजाम मौजूद थे।
असुरक्षित और अमानक सिरप
गौरतलब है कि 18 दिसंबर 2025 को प्रशासन की संयुक्त टीम ने इस फैक्ट्री पर छापा मारा था। प्रारंभिक जांच में ही कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए थे। फैक्ट्री बिना किसी वैध अनुमति के एक टिन शेड के नीचे संचालित की जा रही थी। मौके से आयुर्वेदिक सिरप के 8 अलग-अलग उत्पादों के सैंपल लिए गए थे, जिन्हें औषधि परीक्षण प्रयोगशाला, ग्वालियर भेजा गया था। अब आई रिपोर्ट ने पुष्टि कर दी है कि ये सभी सिरप असुरक्षित और अमानक हैं।
लैब और सुरक्षा मानकों का अभाव
जांच के दौरान पाया गया कि फैक्ट्री में दवा निर्माण के लिए जरूरी बुनियादी ढांचा भी नहीं था। दवा बनाने से पहले या बाद में उसकी जांच के लिए कोई लैब मौजूद नहीं थी। फैक्ट्री में स्वच्छता (Hygiene) के कोई इंतजाम नहीं थे। साथ ही फायर सेफ्टी और स्वास्थ्य सुरक्षा के नियमों का भी पालन नहीं किया जा रहा था। दवा निर्माण से संबंधित कोई फाइलिंग या दस्तावेज भी टीम को नहीं मिले।
मालिक पर कानूनी शिकंजा
ग्वालियर लैब की रिपोर्ट में सैंपल फेल होने के बाद, प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री मालिक सुरेंद्र सिंह राजपूत के खिलाफ सांवेर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। प्रशासन का कहना है कि इस तरह की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में लोगों की जान से खिलवाड़ न हो।
Chhindwara Cough Syrup | Chhindwara Cough Syrup Tragedy | Chhindwara Cough Syrup Scandal Rebihans Herbal Private Limited | Sanwer Medicine Factory Raid | MP Ayush department | MP Health Department Action
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us