/bansal-news/media/media_files/2026/03/02/indore-raja-raghuvanshi-murder-case-wife-sonam-saree-holika-dahan-hindi-news-zvj-2026-03-02-19-57-57.jpg)
Raja Raghuvanshi Murder Case Indore: खुशियों और रंगों का त्योहार होली इस बार इंदौर के रघुवंशी परिवार के लिए किसी मातम से कम नहीं है। चर्चित ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी, जिनकी शादी के कुछ समय बाद ही हनीमून के दौरान हत्या कर दी गई थी, उनके जाने के बाद परिवार अब भी सदमे में है। राजा की पत्नी आरोपी पत्नी सोनम इस समय में शिलॉन्ग जेल में है। परिवार ने इस बार होलिका दहन में सोनम के विवाह के फेरे वाली साड़ी को जलाने का फैसला लिया है, ताकि बुराई के प्रतीक के रूप में उसकी यादों को मिटाया जा सके।
राजा का परिवार करेगा होलिका दहन
इंदौर का चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड एक बार फिर चर्चा में है। राजा की मौत के बाद यह परिवार की पहली होली है। जहाँ पूरा शहर रंगों में सराबोर है, वहीं राजा के घर में सन्नाटा पसरा हुआ है। इस दुखद घड़ी में परिवार ने सोनम (राजा की पत्नी और मुख्य आरोपी) से जुड़ी हर याद को मिटाने का फैसला किया है।
फेरे की साड़ी का होगा दहन
राजा की मां ने भावुक होते हुए बताया कि आज होलिका दहन के अवसर पर वे उस साड़ी को अग्नि के हवाले करेंगे, जिसे पहनकर सोनम ने राजा के साथ अग्नि के फेरे लिए थे। परिवार का कहना है कि सोनम इस समय शिलॉन्ग जेल में है, उसे तो नहीं जला सकते, लेकिन उसके द्वारा किए गए धोखे और बुराई के प्रतीक के रूप में उसकी शादी की साड़ी को जलाकर वे अपने मन की कड़वाहट और बुराई का अंत करेंगे।
राजा की होली का वीडियो देख मां हुई भावुक
राजा की मां ने पिछले साल की यादें साझा करते हुए बताया कि पिछली होली पर सोनम ने ही राजा को फोन करके रंग लगाने के लिए अपने घर बुलाया था। तब दोनों ने साथ में गुलाल की होली खेली थी, जिसका वीडियो आज भी मां के मोबाइल में सुरक्षित है। मां ने बिलखते हुए कहा, "पिछले साल जिस गुलाल से शुरुआत हुई थी, इस साल सोनम ने मेरे बेटे के साथ 'खून की होली' खेल ली। उसने मेरे बेटे को मुझसे छीन लिया।
Raja Raghuvanshi Murder Case, Indore news, Sonam Raghuvanshi, Sonam Raghuvanshi Shillong Jail, Holika Dahan Indore, Raja Murder INDORE Raja Raghuvanshi Murder Case | Indore Raja Raghuvanshi Murder Case latest Update | Raja Raghuvanshi Murder Case Update
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us