इंदौर में पुलिस-वकील विवाद: TI ने DCP के साथ आकर वकीलों से मांगी मांगी, वकीलों ने खत्म किया प्रदर्शन

इंदौर के आजाद नगर में टीआई और पुलिसकर्मियों की अभद्रता के मामले में वकीलों ने प्रदर्शन खत्म कर दिया है, क्योंकि आजाद नगर थाने के TI ने DCP के साथ आकर माफी मांग ली।

Indore Police Lawyer Dispute protest TI Mafi DCP hindi news

Indore Police Lawyer Dispute: इंदौर में वकील कन्हैयालाल चौहान के साथ पुलिस की अभद्रता के मामले में वकीलों का प्रदर्शन अब खत्म हो गया है। आजाद नगर थाने के टीआई ने DCP के साथ आकर माफी मांग ली। इसके बाद मामला शांत हो गया।

रविवार की घटना

रविवार रात 2 नाबालिग लड़कों के बीच विवाद हुआ था। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची। काफी भीड़ थी इसलिए स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया। वकील कन्हैयालाल चौहान की कुछ पुलिसकर्मियों के साथ कहासुनी हुई और उन्हें थाने ले जाया गया। इसके बाद में कुछ पुलिसकर्मियों ने उन्हें पहचाना और छोड़ दिया।

जब वकीलों को जानकारी लगी तो जताई नाराजगी

दूसरे वकीलों को जब इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने नाराजगी जताते हुए TI भदौरिया और दूसरे पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। बताया गया कि टीआई भदौरिया घटना के काफी देर बाद मौके पर आए थे। उस वक्त वकील कन्हैयालाल सादे कपड़ों में थे। जब पकता चला कि वे वकील हैं तो उन्हें छोड़ दिया।

ये खबर भी पढ़ें:भोपाल फ्लाइट शेड्यूल: घने कोहरे के बीच फ्लाइट्स की लैंडिंग, बुधवार के लिए 17 उड़ानों का टाइम टेबल जारी

वकीलों का पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन

मंगलवार को वकीलों ने पुलिस कमिश्नर के नाम DCP कृष्णा लालचंदानी को ज्ञापन दिया था। इसके साथ ही दोपहर 2 बजे तक कार्रवाई का वक्त दिया था। जब तय वक्त तक अधिकारियों की ओर से कोई बातचीत नहीं हुई तो वकील रीगल पुलिस मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबर: MP में MSP पर 7 फरवरी से गेहूं का पंजीयन: आधार और खसरे में नाम अलग तो यहां होगा रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी प्रोसेस

TI ने मांगी माफी

DCP ने आजाद नगर टीआई लोकेश भदौरिया को मौके पर बुलाया। उनकी वकीलों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कराई। इस दौरान TI ने कहा कि यदि मुझसे कोई गलती हुई है तो इसके लिए माफी चाहता हूं। इसके बाद मामला शांत हो गया।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article