इंदौर में 4 दिन से लापता MBA छात्रा का निर्वस्त्र शव मिला: क्लासमेट ने शेयर किए थे आपत्तिजनक वीडियो, साथी छात्र लापता

इंदौर में MBA की छात्रा का शव बिना कपड़ों के मिला है। छात्रा 4 दिन से लापता थी। छात्रा का क्लासमेट लापता है। परिजन का आरोप है कि उसके क्लासमेट ने प्राइवेट फोटो वायरल किए थे।

Indore MBA Student News

Indore MBA Student Murder Crime News: इंदौर से एक बड़ी वारदात सामने आई है। जहां बीते 4 दिन से गायब MBA छात्रा का अपने क्लासमेट के रूप से नग्न अवस्था में शव मिला है। प्राथमिक तौर पर जो जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार परिजनों का आरोप है कि क्लासमेट ने छात्रा  के मोबाइल में स्टेटस पर आपत्तिजनक फोटो लगाए। साथ ही कॉलेज के आधिकारिक ग्रुप में भी आपत्तिजनक वीडियो शेयर किए।

4 दिन से लापता थी छात्रा

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 25 साल की MBA स्टूडेंट 10 फरवरी से लापता थी। पिता के साथ घर से आधार कार्ड ठीक कराने की बात कहकर वह निकली थी। ऐसे में उसके कहने पर पिता ने कलेक्ट्रेट के पास छोड़ा था। इसके बाद उसने वहां से अपनी छोटी बहन को फोन करके ये बताया कि वह अपने क्लासमेट पीयूष के साथ बर्थडे पार्टी में जा रही है और रात को 11 बजे तक लौट आएगी। इस बार पर छोटी बहन ने कहा कि वह यह बात खुद अपने पिता को बता दे। इन सब के बाद छात्रा घर नहीं लौटी और उसका मोबाइल भी बंद हो गया।

व्हाट्सएप ग्रुप में आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट

बताया जा रहा है कि रात में कॉलेज के व्हाट्सएप ग्रुप में युवती का आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया था। युवक का चेहरा इमोजी से ढंका हुआ था। वहीं युवती का चेहरा साफ नजर आ रहा था।

दोनों के फोन बंद

कॉलेज मैनेजमेंट ने वीडियो ग्रुप से हटाकर पिता को 11 फरवरी को बुलाया था। छात्रा और उसके साथी दोनों के फोन बंद आ रहे थे।  इसके बाद परिजन रावजी बाजार थाने गए, जहां से उन्हें पंढरीनाथ थाने भेजा। फिर देर रात गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई।

पुलिस पर गंभीरता दिखाने के आरोप

परिजन का आरोप है कि पुलिस ने मामले में गंभीरता नहीं दिखाई। 12 फरवरी को पूरे दिन युवती की तलाश चलती रही और पुलिस टालमटोल करती रही। परिजन की आशंका के आधार पर पुलिस युवती के क्लासमेट पीयूष के कमरे तक पहुंची, लेकिन बाहर से ताला लगा था। मकान मालिक को किसी के आने पर सूचना देने की बात कहकर लौट गई।

ये खबर भी पढ़ें:भोपाल में लिव इन पार्टनर निकला हत्यारा !: पानी की टंकी में बक्से में मिली थी लाश, टैटू से हुई सिया की पहचान, बॉयफ्रेंड समीर गिरफ्तार, तस्वीरें आईं सामने

कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा

शुक्रवार 13 फरवरी को जब कमरे से बदबू आई तो द्वारकापुरी पुलिस मौके पर पहुंची। ताला तोड़कर अंदर गई तो युवती की नग्न अवस्था में लाश मिली। परिजन का आरोप है कि आरोपी युवक ने युवती के मोबाइल से उसके साथ के आपत्तिजनक वीडियो स्टेटस पर लगाए और उसके फोन में सेव नंबरों पर भी भेजे थे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबर:IAS संतोष वर्मा को बड़ा झटका: MG रोड थाने में देना होंगे सिग्नेचर सैंपल, फर्जी दस्तावेज मामले में इंदौर कोर्ट के आदेश

पढ़ाई के लिए इंदौर में रह रहा था पीयूष

एडिशनल DCP दिशेष अग्रवाल ने बताया कि पीयूष के पिता घनश्याम मंदसौर में किराना दुकान चलाते हैं। उसकी बहन की सगाई हो गई है। पीयूष पढ़ाई के लिए इंदौर में रह रहा है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article