/bansal-news/media/media_files/2026/02/06/indore-flights-cance-2026-02-06-12-54-04.jpg)
Indore Flights Cancel: इंदौर के हवाई सफर में एक बार फिर कटौती हुई है। मार्च के अंत से लागू होने वाले समर शेड्यूल में इंडिगो एयरलाइंस ने इंदौर से नासिक और उदयपुर की फ्लाइट्स को पूरी तरह बंद करने का फैसला किया है।
कंपनी ने वेबसाइट से बुकिंग हटाई
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इंडिगो एयरलाइंस ने नासिक और उदयपुर की अपनी फ्लाइट्स का प्रस्ताव वापस ले लिया है। साथ ही वेबसाइट से बुकिंग भी हटा दी है। इससे अब राजस्थान की सैर और महाराष्ट्र के ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए इंदौर के लोगों को लंबा सफर तय करना होगा।
27 मार्च के बाद नहीं मिलेगा टिकट
डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविऐशन (DGCA) द्वारा जारी 29 मार्च से लागू होने वाले प्रस्तावित समर शेड्यूल में इंदौर से इन दो शहरों की चर्चा नहीं की है। इंडिगो ने 27 मार्च 2026 के बाद उदयपुर और 28 मार्च 2026 के बाद नासिक के लिए बुकिंग लेना बंद कर दिया है।
नासिक यात्रा का विकल्प होगा खत्म
इंडिगो पहले ही इंदौर-शिर्डी सीधी फ्लाइट बंद कर चुका है। ऐसे में इंदौर-नासिक फ्लाइट से श्रद्धालु नासिक उतरकर सड़क मार्ग से शिर्डी पहुंचते थे। अब कंपनी की नासिक फ्लाइट भी बंद होने से श्रद्धालुओं के पास सीधा विकल्प खत्म हो जाएगा।
कंपनी ने इंदौर- उदयपुर फ्लाइट भी 27 मार्च से बंद करने का एक तरीके से ऐलान कर दिया है। उदयपुर, राजस्थान का प्रमुख टूरिज्म सेंटर है। सीधी फ्लाइट बंद होने से पर्यटकों को अब सड़क या ट्रेन का लंबा सफर तय करना होगा।
इंदौर से टूट रही कनेक्टिविटी
इंदौर से पहले भी उड़ानें कम होती रही हैं। इंडिगो ने इससे पहले कई अन्य शहरों से भी अपनी उड़ानें कैंसिल की हैं। कुछ समय में इंडिगो और अन्य एयरलाइंस ने भी कई शहरों से फ्लाइट्स बंद की हैं।
एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक वर्तमान शेड्यूल एयरपोर्ट के रात में बंद रहने (रात 10:30 से सुबह 6:30 बजे तक) के कारण प्रभावित है।
ये रूट हुए बंद: जोधपुर, प्रयागराज, वाराणसी, सूरत, राजकोट, वडोदरा, बिलासपुर, अमृतसर, किशनगढ़ और बेलगाम।
अप्रैल से 24 घंटे खुला रहेगा एयरपोर्ट
इंदौर एयरपोर्ट के डायरेक्टर सुनील मग्गीरवार ने बताया कि वर्तमान में रनवे की मरम्मत के कारण रात में 8 घंटे एयरपोर्ट बंद रहता है। उनका कहना है कि
हमार प्रयास है कि मार्च अंत तक काम पूरा कर लिया जाए। जिसके बाद अप्रैल से एयरपोर्ट 24 घंटे खुला रहेगा, जिससे इंदौर को कई नई उड़ानें मिलेंगी और यात्री संख्या में इजाफा होगा।
ये भी पढ़ें: होली पर भोपाल-रीवा रूट चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें: WCR भोपाल मंडल करेगा संचालन, 4 ट्रेनें रानी कमलापति तक आएंगी
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us