इंदौर में दो दिन का ड्राय डे: 3 और 4 को होली, 8 मार्च को रंग पंचमी की छुट्टी, इस दिन नहीं खुलेंगी शराब दुकान

इंदौर में 4 मार्च को धुलेंडी और 8 मार्च को रंग पंचमी मनाई जाएगी। इससे पहले प्रशासन ने 3 मार्च को धुलेंडी की छुट्टी घोषित की थी, लेकिन चंद्रग्रहण की वजह से 4 मार्च की भी छुट्टी घोषित कर दी है। हालांकि, ड्राय डे सिर्फ 4 और 8 मार्च के लिए लागू किया है।

Indore Holi Dry Day

Indore Holi Dry Day: इंदौर में होली पर्व पर दो दिन का ड्राय डे रहेगा। कलेक्टर ने दो दिन की छुट्टी का आदेश भी जारी कर दिया है।

इंदौर में 4 मार्च को धुलेंडी और 8 मार्च को रंग पंचमी मनाई जाएगी। इससे पहले प्रशासन ने 3 मार्च को धुलेंडी की छुट्टी घोषित की थी, लेकिन चंद्रग्रहण की वजह से 4 मार्च की भी छुट्टी घोषित कर दी है। हालांकि, ड्राय डे सिर्फ 4 और 8 मार्च के लिए लागू किया है।

दो दिन बंद रहेंगी शराब की सभी दुकानें

त्योहार के दौरान हुड़दंग और अराजकता को रोकने के लिए आबकारी विभाग ने सख्त कदम उठाए हैं। इंदौर में 4 मार्च को होली और 8 मार्च को रंग पंचमी को पूरे जिले में ड्राय डे का ऐलान किया है। इस दोनों दिनों में शराब की सभी दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी।

खबर अपडेट की जा रही है

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article