इंदौर में बीजेपी नेता की दबंगई: समझौते के 20 दिन बाद फिर खूनी संघर्ष, 2 युवकों पर किया जानलेवा हमला, स्कॉर्पियो में तोड़फोड़

इंदौर के राऊ इलाके में बीजेपी नेता वेदांत तिवारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर दो युवकों पर जानलेवा हमला किया। साथ ही स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ की और उनके सिर फोड़ दिए। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

indore bjp leader vedant tiwari attack youths scorpio vandalized rau police case hindi news zvj

Indore BJP Leader Vedant Tiwari Attack Case: इंदौर के राऊ क्षेत्र में रविवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सत्ताधारी दल के एक पदाधिकारी ने कानून को हाथ में लेते हुए बीच सड़क पर तांडव मचाया। भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष वेदांत तिवारी और उनके साथियों ने वर्चस्व की लड़ाई में दो युवकों को बेरहमी से पीटा और उनकी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि महूनाका पर 20 दिन पहले हुए विवाद में पुलिसिया समझौते ने आरोपियों के हौसले इतने बुलंद कर दिए कि उन्होंने फिर से जानलेवा हमले को अंजाम दे दिया। राऊ थाने में काफी हंगामे और परिजनों के विरोध के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की। 

BJP नेता की गुंडागर्दी, युवकों के सिर फोड़े

इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में रविवार सुबह गुंडागर्दी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। सुदामा नगर के रहने वाले प्रखर शर्मा और नयन बाफना सुबह कैट रोड स्थित एक कैफे से चाय पीकर अपनी स्कॉर्पियो कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष वेदांत तिवारी, समीर शर्मा और आदित्य ने उनका पीछा शुरू किया।

रास्ते में सुनसान जगह देखकर आरोपियों ने युवकों की कार को ओवरटेक कर रोका और उन पर लाठी-डंडों व हथियारों से हमला बोल दिया। हमले में प्रखर और नयन के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। आरोपियों ने न केवल युवकों को पीटा, बल्कि उनकी कार के सभी कांच भी पत्थर मारकर फोड़ दिए। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुराने समझौते ने दी हमले को हवा

पूरा विवाद 20 दिन पुराना बताया जा रहा है। इससे पहले महूनाका चौराहे पर भी वेदांत और उसके साथियों ने इन युवकों को घेरने की कोशिश की थी। तब मामला छत्रीपुरा थाने पहुँचा था, लेकिन राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते दोनों पक्षों के बीच 'समझौता' करा दिया गया था। पीड़ितों का आरोप है कि उसी समझौते के कारण आरोपी निडर हो गए और उन्होंने इस बार जानलेवा हमला कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें...  सीधी में BJP नेता की दबंगई: गुमठी हटाने का विरोध करने पर महिला को बीच बाजार दौड़ा-दौड़ा कर डंडे से पीटा, बाल पकड़कर पटका, Video वायरल

थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा और सियासी दबाव

घटना के बाद जब घायल युवक खून से लथपथ हालत में राऊ थाने पहुँचे, तो पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए। आरोप है कि सत्ताधारी दल के नेताओं के फोन आने के कारण पुलिस शुरुआती घंटों में FIR दर्ज करने में आनाकानी करती रही। इसके बाद जब घायलों के परिजनों और स्थानीय लोगों ने थाने पर हंगामा किया, तब जाकर पुलिस ने दबाव में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

अस्पताल में भर्ती हैं पीड़ित

घायल प्रखर और नयन को इंदौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों के सिर में गहरी चोटें आई हैं और उन्हें निगरानी में रखा गया है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज जब्त किए हैं, जिनमें आरोपी पीछा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

BJYM, Indore  BJYM, Indore BJP Leader Attack, BJYM, Indore BJP Leader Vedant Tiwari, Indore Rau Police Station, Scorpio Vandalized Indore, Indore Crime News, Youth Attacked Indore, Indore BJP leader's hooliganism, Indore news

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article