/bansal-news/media/media_files/2026/01/25/indore-contaminated-water-death-2-2026-01-25-13-09-58.jpg)
Indore Contaminated Water Death: इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से लगातार जानें जा रही हैं। रविवार, 25 जनवरी को एक और बुजुर्ग की मौत हो गई। इसके साथ ही 29 दिसंबर 2025 से अब तक यानी 28 दिन में 28 लोगों की जान जा चुकी है।
एक और बुजुर्ग की गई जान
जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड शिक्षक राजाराम बौरासी (75) ने रविवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताते हैं अभी कई मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है।
परिजन के अनुसार शुक्रवार को राजाराम को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई थी। हालत बिगड़ने पर पहले स्थानीय डॉक्टर को दिखाया गया, लेकिन आराम नहीं मिला। इसके बाद शनिवार सुबह उन्हें सरकारी सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। राजाराम बौरासी कांग्रेस के वार्ड अध्यक्ष भी थे।
स्वास्थ्य विभाग ने कहा- वे हार्ट पेशेंट थे
मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि राजाराम बौरासी वर्ष 2018-19 की एंजियोग्राफी रिपोर्ट के अनुसार वे हृदय रोग से पीड़ित थे। साथ ही उन्हें हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की शिकातय भी थी। विभाग का कहना है कि उपलब्ध चिकित्सकीय दस्तावेजों में उल्टी-दस्त की पुष्टि नहीं होती है।
450 से ज्यादा लोग हुए थे बीमार
रविवार को हुई मौत के बाद भी इलाके में हालात पूरी तरह से सामान्य नहीं हुए हैं। फिलहाल 10 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से 4 आईसीयू में हैं। वार्ड में भर्ती मरीजों की हालत स्थिर बताई जा रही है, जबकि आईसीयू और वेंटिलेटर पर मौजूद दो मरीजों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इनमें एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं।
यह मामला आधिकारिक तौर पर 29 दिसंबर को सामने आया था। 25 जनवरी तक 28 दिनों में 28 मौतें दर्ज की जा चुकी हैं, यानी औसतन हर दिन एक व्यक्ति की जान गई है। हालांकि, प्रशासन अब भी कई मामलों में दूषित पानी या डायरिया को मौत का कारण मानने से इनकार कर रहा है और इन्हें कोमोरबिडिटी (Comorbidity) यानी अन्य बीमारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। अब तक 450 से ज्यादा मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से अधिकांश को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।
इंदौर दूषित पानी कांड में अब तक 28 मौतें
| नाम | उम्र | तारीख |
|---|---|---|
| सुमित्रा देवी | 50 | 21 दिसंबर |
| अशोकलाल पंचार | 70 | 24 दिसंबर |
| गौमती रावत | 50 | 26 दिसंबर |
| उर्मिला यादव | 75 | 27 दिसंबर |
| जीवनलाल बरेप्रे | 35 | 28 दिसंबर |
| सीमा प्रज्ञापत | 72 | 29 दिसंबर |
| संतोष बिगोलिया | 5 माह | 29 दिसंबर |
| अध्यान साहू | 1 | 29 दिसंबर |
| रामकली | 47 | 29 दिसंबर |
| नंदलाल | 75 | 30 दिसंबर |
| उमा कोरी | 29 | 30 दिसंबर |
| मंजूला बाहे | 70 | 30 दिसंबर |
| ताराबाई | 60 | 30 दिसंबर |
| हीरालाल | 40 | 31 दिसंबर |
| अरविंद लियार | 60 | 1 जनवरी |
| गीताबाई | — | 1 जनवरी |
| हरकुंवर बाई | 75 | जनवरी |
| शंकर भाया | 70 | 1 जनवरी |
| ओमप्रकाश शमी | — | 5 जनवरी |
| कमलाबाई | 59 | जनवरी |
| सुनीता वर्मा | 49 | 10 जनवरी |
| भगवानदास | 78 | 12 जनवरी |
| सुभद्रा बाई | 51 | 15 जनवरी |
| हेमंत गायकवाड | 82 | 21 जनवरी |
| विद्या बाई | 63 | 22 जनवरी |
| बद्री प्रसाद | — | 23 जनवरी |
| राजाराम बौरासी | 75 | 25 जनवरी |
खबर अपडेट हो रही है...
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us