/bansal-news/media/media_files/2026/02/10/indore-contaminated-water-death-2026-02-10-14-10-55.jpg)
Indore Contaminated Water Death: इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से होने वाली मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार, 9 फरवरी की रात 75 वर्षीय बुजुर्ग शालिगराम ठाकुर और मंगलवार, 10 फरवरी की सुबह दो साल की मासूम बच्ची रिया की मौत हो गई। इन दो नई मौतों के बाद गंदे पानी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 35 हो गई है।
शालिगराम ठाकुर की बेटी मोना बघेल ने बताया कि 2 जनवरी को उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद उन्हें पहले शेल्बी अस्पताल में भर्ती किया गया था, हालत बिगड़ने पर बॉम्बे हॉस्पिटल में रेफर किया गया। हालांकि इलाज के दौरान उनकी हालत गंभीर बनी रही और वे वेंटिलेटर सपोर्ट लेना पड़ा। करीब 12 दिन पहले उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई थी, लेकिन सोमवार,9 फरवरी की रात शालिगराम की मौत हो गई।
बुजुर्ग को लेकर परिजन क्या बोले?
परिजन ने बताया है कि 18 साल पहले उन्हें पैरालिसिस हुआ था। इसके अलावा कोई तकलीफ नहीं थी। उधर, बॉम्बे हॉस्पिटल के जनरल मैनेजर राहुल पाराशर का कहना है कि मरीज को शुरू से ही कार्डियक की प्रोब्लम थी।
वहीं, दो साल की बच्ची रिया पिता सूरज प्रजापति की मंगलवार सुबह तड़के मौत हुई। 27 दिसंबर को उलटी-दस्त के कारण परिजन ने उसे एक प्राइवेट अस्पताल में दिखाया था। इसके बाद हालत ठीक हुई, लेकिन बाद में फिर बिगड़ती चली गई।
खबर अपडेट हो रही है...
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us