Holi Special Train:  26 फरवरी से होली स्पेशल के रूप चलेगी पटना एक्सप्रेस, रेलवे महू से पटना के बीच चलाएगा यह ट्रेन, एक महीने मिलेगी सुविधा

होली के त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे (WCR) ने रतलाम मंडल से होकर 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है, इससे इंदौर समेत मालवा क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

Holi Special Mahu PatnaTrain

Holi Special Mahu PatnaTrain: होली के त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे (WCR) ने रतलाम मंडल से होकर 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है, इससे इंदौर समेत मालवा क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। इनमें सबसे महत्वपूर्ण ट्रेन डॉ. आंबेडकर नगर-पटना साप्ताहिक स्पेशल है, जो 26 फरवरी से 26 मार्च तक प्रत्येक गुरुवार को डॉ. आंबेडकर नगर से पटना और शुक्रवार को पटना से डॉ. आंबेडकर नगर  के बीच संचालित होगी। महू रेलवे स्टेशन को अब डॉ. आंबेडकर नगर के नाम से जाना जाता है।

रतलाम मंडल की पहल

रेलवे जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि रेलवे ने रतलाम मंडल को पांच होली स्पेशल ट्रेनें (Holi Special Trains)  दी हैं। इनमें से एक इंदौर से होकर गुजरेगी। यह ट्रेन डॉ. आंबेडकर नगर-पटना- डॉ. आंबेडकर नगर (09343/09344) है, जो शाम 6 बजे महू से रवाना होकर 6:30 बजे इंदौर पहुंचेगी और उज्जैन- मक्सी होते हुए अगले दिन पटना प्रस्थान करेगी।

विदिशा, बीना, सतना के यात्रियों को मिलेगी सुविधा

वापसी में यह ट्रेन हर शुक्रवार को पटना से रात 9:30 बजे चलकर शनिवार रात 11:10 बजे इंदौर पहुंचेगी। इस ट्रेन से इंदौर के यात्रियों को विदिशा, बीना, सतना, प्रयागराज, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा और दानापुर होते हुए पटना तक सीधी सुविधा मिलेगी।

ये भी पढ़ें:  भिंड-ग्वालियर हाईवे पर भीषण हादसा... 5 की मौत: भिंड से लौट रही खाली बस ने गोहद में कार को सामने से मारी टक्कर, 7 लोग गंभीर रूप से घायल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article