/bansal-news/media/media_files/2026/03/01/dubai-airport-2026-03-01-09-24-24.jpg)
Dubai Airports Closed: ईरान और इजराइल के बीच गहराते युद्ध के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से बड़ी खबर आ रही है।
दुबई की विश्व प्रसिद्ध इमारत बुर्ज खलीफा के पास संदिग्ध ड्रोन हमले के बाद सुरक्षा कारणों से दुबई के सभी एयरपोर्ट्स को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। इस तनाव का सीधा असर मध्य प्रदेश के सैकड़ों यात्रियों पर पड़ा है, जो अब शारजाह और दुबई में फंस गए हैं।
इंदौर-शारजाह उड़ानें रद्द, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें
युद्ध के बिगड़ते हालातों के चलते एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपनी महत्वपूर्ण उड़ानें निरस्त कर दी हैं। शनिवार को शारजाह से इंदौर आने वाली फ्लाइट IX-256 रद्द रही, वहीं रविवार की उड़ानें IX-255 और IX-256 को भी कैंसिल कर दिया गया है।
VVIPs और रसूखदार हस्तियां भी दुबई में अटकीं
जानकारी के अनुसार, इंदौर से एक हाई-प्रोफाइल शादी समारोह में शामिल होने गए शहर के कई दिग्गज चेहरे भी इस संकट के बीच दुबई में मौजूद हैं। इनमें पूर्व विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल, प्रमुख व्यवसायी प्रवीण कक्कड़, सहारा ग्रुप से मनीष सहारा, अग्रवाल समूह संजय अग्रवाल, C-21 मॉल के पिंटू छाबड़ा और गोलू पाटनी सहित अन्य शामिल हैं।
खबर अपडेट की जा रही है
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us