T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद देवास में बवाल: जश्न के बीच हुड़दंगियों ने पुलिस पर फेंके जलते हुए पटाखे, CSP और 2 जवान घायल, 4 आरोपी गिरफ्तार

देवास में T20 वर्ल्ड कप की जीत का जश्न उस समय बवाल में बदल गया जब कुछ उपद्रवियों ने पुलिस और भीड़ पर जलते पटाखे फेंक दिए। घटना में CSP और दो जवान घायल हुए हैं। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

dewas t20 world cup celebration clash police injured firecrackers arrest hindi news zvj

Dewas T20 World Cup Celebration Clash: मध्यप्रदेश के देवास जिले में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत का जश्न आधी रात को रणक्षेत्र में बदल गया। सयाजी द्वार पर जमा भीड़ में शामिल कुछ शरारती तत्वों ने पुलिस बल को निशाना बनाते हुए जलते हुए पटाखे और बम फेंके। इस हमले में शहर के सीएसपी (CSP) और दो जवान घायल हो गए। स्थिति बेकाबू होते देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। अब मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 4 हुड़दंगियों को गिरफ्तार किया है।

देवास में जीत के जश्न के बीच हंगामा

टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में भारत की शानदार जीत के बाद पूरे देश की तरह देवास भी जश्न में डूबा था। शहर के मुख्य केंद्र एबी रोड स्थित सयाजी द्वार पर हजारों की संख्या में क्रिकेट प्रेमी तिरंगा लेकर जमा हुए थे। आतिशबाजी और नारेबाजी के बीच माहौल खुशनुमा था, लेकिन जल्द ही कुछ हुड़दंगियों की वजह से यह जश्न अफरा-तफरी में बदल गया।

जमकर हुड़दंग, फेंके जलते हुए पटाखें

मैच खत्म होने के बाद सयाजी द्वार पर भीड़ बेकाबू होने लगी। इसी दौरान कुछ युवकों ने जलते हुए पटाखे और रॉकेट सीधे पुलिसकर्मियों की ओर फेंकना शुरू कर दिए। एक जोरदार पटाखा सीएसपी सुमित अग्रवाल के कान के पास फटा, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। वहीं, सुरक्षा के लिए उज्जैन से बुलाए गए क्यूआरएफ (QRF) के जवान आशीष यादव और सुरेंद्र श्रीवास भी पटाखों की चपेट में आकर घायल हो गए। धमाका इतना जोरदार था कि जवानों के बाल तक झुलस गए और उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाना पड़ा।

पुलिस का एक्शन और लाठीचार्ज

हालात बिगड़ते देख पुलिस ने मोर्चा संभाला। उपद्रवियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा और लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज होते ही मौके पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से 4 युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जो सीधे तौर पर पटाखे फेंकने की घटना में शामिल पाए गए थे।

CCTV से हो रही है पहचान

देवास पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि वीडियो में कई अन्य हुड़दंगियों के चेहरे सामने आए हैं, जिन्होंने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। फिलहाल शहर में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Dewas Crime News, Dewas News, T20 World Cup Celebration Clash, Dewas Police Injured, CSP Sumit Agrawal, MP Crime News, Cricket Celebration Violence

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article