MP: बुरहानपुर में MP Board 10th का इंग्लिश का पेपर लीक! टीचर ने स्टेटस पर लगाया, कलेक्टर ने किया सस्पेंड, केंद्राध्यक्ष बदला

Burhanpur Paper Leak MP Board Exam 2026: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में बोर्ड पेपर लीक होने से हड़कंप मच गया। दरअसल, यहां एक शिक्षिका ने इंग्लिश सब्जेक्ट के प्रश्न पत्र की फोटो अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लगा दी, जिससे प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।

new poster 1 (59)

Burhanpur Paper Leak MP Board Exam 2026: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में बोर्ड पेपर लीक होने से हड़कंप मच गया। दरअसल, यहां एक शिक्षिका ने इंग्लिश सब्जेक्ट के प्रश्न पत्र की फोटो अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लगा दी, जिससे प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलते ही कलेक्टर हर्ष सिंह ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित शिक्षिका को निलंबित कर दिया। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। 

क्या है मामला 

जानकारी के अनुसार, प्रशासन को आज यानी 17 फरवरी मंगलवार की सुबह करीब 9:35 बजे सूचना मिली कि तुकईथड़ गांव की प्राथमिक शिक्षक राजकुमारी सोनी ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर परीक्षा से जुड़ी एक फोटो लगाई है। पहली नजर में यह फोटो अंग्रेजी के प्रश्न पत्र जैसी लग रही थी। सूचना मिलते ही एडीएम से तुरंत जांच कर करवाई की। 

जांच में सामने आया कि शिक्षिका ने सुबह करीब 9:06 बजे उस दिन होने वाली अंग्रेजी बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र की फोटो स्टेटस पर लगाई थी। मामला सामने आने के बाद कलेक्टर और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी केंद्र पर पहुंचे। इसके बाद  शिक्षिका से पूछताछ की गई। पूछताछ में शिक्षिका ने स्वीकार किया कि उसने परीक्षा केंद्र पर एक अनुपस्थित छात्र की टेबल पर रखे प्रश्न पत्र की फोटो खींचकर एक व्यक्ति को भेजी थी, ताकि प्रश्नों के उत्तर हल करवाकर छात्रों को नकल कराई जा सके।

जैसे ही मामला सामने आया, संबंधित शिक्षिका को तुरंत परीक्षा केंद्र से बाहर किया गया। इसके साथ ही केंद्र अध्यक्ष को भी बदल दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इसके बा वजूद परीक्षा को शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न कराया गया।

ये भी पढ़ें: कटनी में रिश्वत लेते धराया घूसखोर इंजीनियर: एरियर्स जारी करने के बदले मांगी थी रिश्वत, लोकायुक्त जबलपुर ने की कार्रवाई

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article