बुरहानपुर में एक्शन: सिविल सर्जन डॉ. प्रदीप मोजेस को कलेक्टर ने किया सस्पेंड, नर्मदापुरम में CMHO रहते हुए रिश्वत लेते पकड़े गए थे

बुरहानपुर में सिविल सर्जन डॉ. प्रदीप मोजेस के सस्पेंड कर दिया गया है। ये एक्शन भ्रष्टाचार के मामले में लोकायुक्त एसपी भोपाल की सिफारिश पर हुई है।

Burhanpur Civil Surgeon Dr Pradeep Moses Suspend hindi news

Burhanpur Civil Surgeon Dr Pradeep Moses Suspend: बुरहानपुर कलेक्टर ने जिला अस्पताल के सिविल सर्जन सह-अधीक्षक डॉ. प्रदीप कुमार मोजेस को सस्पेंड कर दिया है। उनके खिलाफ कार्रवाई भ्रष्टाचार के मामले में हुई है। कलेक्टर हर्ष सिंह ने सस्पेंशन लेटर जारी किया है।

नर्मदापुरम में CMHO रहते ली थी रिश्वत

डॉ. प्रदीप कुमार मोजेस जब नर्मदापुरम के CMHO थे, तब उन पर अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगा था। डॉ. प्रदीप मोजेस और एक महिला संविदा लेखा प्रबंधक ने सहायक ग्रेड-3 मदनमोहन वर्मा से बिल भुगतान के बदले में रिश्वत मांगी थी। ये घटना 29 अप्रैल 2022 की है। 2 मई 2022 को डॉ. प्रदीप मोजेस ने 2 हजार रुपये और महिला लेखा प्रबंधक ने 3 हजार रुपये रिश्वत ली थी। दोनों को लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा था।

burhanpur hospital
बुरहानपुर जिला अस्पताल

अब पेश होगा चालान

मध्यप्रदेश सरकार ने 15 दिसंबर 2025 को उनके डॉ. प्रदीप कुमार मोजेस के खिलाफ कोर्ट केस चलाने की स्वीकृति दी थी। अब मामले में चालान पेश किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें:बालाघाट अब नक्सल मुक्त: CM मोहन यादव ने नक्सलवाद पर कांग्रेस को घेरा, बोले- दिग्विजय सिंह को मौका मिला था, पर उन्होंने कुछ नहीं किया

डॉ. दर्पण टोके को अस्थायी प्रभार

डॉ. प्रदीप कुमार मोजेस को लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा भोपाल के निर्देश पर सस्पेंड किया गया है। कलेक्टर ने डॉ. दर्पण टोके को सिविल सर्जन का अस्थायी प्रभार सौंपा है। डॉ. टोके ऑपरेशन स्पेशलिस्ट हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article