भोजशाला पर ASI की सर्वे रिपोर्ट HC में नहीं खुली: इंदौर कोर्ट ने 2 सप्ताह में मांगे सुझाव, आपत्तियां, 16 मार्च को अगली सुनवाई

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा भोजशाला पर किए गए सर्वे की रिपोर्ट पर इंदौर कोर्ट में सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता और प्रतिवादियों की ओर से बताया किया उन्हें सर्वे रिपोर्ट की प्रतियां मिल चुकी है। जिसके एएसआई की उस रिपोर्ट को कोर्ट ने सार्वजनिक नहीं किया।

Bhojshala Case

Bhojshala Case High Court Indore Bench: धार जिले की भोजशाला को लेकर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच से एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा भोजशाला पर किए गए सर्वे की रिपोर्ट पर इंदौर कोर्ट में सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता और प्रतिवादियों की ओर से बताया किया उन्हें सर्वे रिपोर्ट की प्रतियां मिल चुकी है। जिसके ASI की उस रिपोर्ट को कोर्ट ने सार्वजनिक नहीं किया।

अगली सुनवाई में आपत्तियों पर होगा विचार

कोर्ट ने सभी पक्षों को आदेश जारी करते हुए कहा कि वे ASI की 98 दिन तक चली वैज्ञानिक जांच रिपोर्ट पर अपनी लिखित आपत्तियां, सुझाव अगली सुनवाई में दे सकते हैं। कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 16 मार्च 2026 तय की है। जिसमें सभी जवाबों पर विचार किया जाएगा।

भोजशाला पर मार्च में कोर्ट देगी फैसला

हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस की ओर से वकील विनय जोशी के मुताबिक, कोर्ट से सुनवाई के लिए अगले महीने की तारीख दी है। हम अपने लिखित जवाब कोर्ट में पेश करेंगे। जिसके बाद कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी। जो भी निर्णय होगा, उसका पालन करेंगे।

खबर अपडेट की जा रही है

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article