आलीराजपुर: अपराधी को पकड़ने आई गोवा पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने हथियारों से किया वार, गाड़ी पर फेंके पत्थर, SI और आरक्षक घायल

मध्यप्रदेश के आलीराजपुर में अपराधी को गिरफ्तार करने पहुंची गोवा पुलिस की टीम पर नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया। इस हमले में सब इंस्पेक्टर और जवान घायल हुए हैं।

alirajpur goa police attacked

Alirajpur Goa Police Attack: मध्यप्रदेश के आलीराजपुर जिले में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। यहाँ बोरी थाना क्षेत्र में एक शातिर अपराधी को पकड़ने पहुंची गोवा पुलिस की टीम पर नकाबपोश बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। पत्थरों और धारदार हथियारों से लैस हमलावरों ने पुलिस की गाड़ी को घेरकर हमला किया, जिसमें गोवा पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर और एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।

अपराधी को पकड़ने आई थी गोवा पुलिस

घटना आलीराजपुर जिले के बोरी थाना क्षेत्र की है। गोवा पुलिस की एक टीम 'हीरा' नाम के एक वांछित अपराधी की तलाश में यहां पहुंची थी। स्थानीय पुलिस की मदद से कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद जब गोवा पुलिस की टीम आरोपी को लेकर या जांच के बाद थाने से रवाना हुई, तभी उन पर सुनियोजित तरीके से हमला किया गया। बोरी थाने से निकलते ही घात लगाए बैठे बदमाशों ने हमला बोल दिया।

घात लगाकर बैठे थे हमलावर

पुलिस की गाड़ी जैसे ही बोरी थाने से कुछ दूरी पर पहुंची, रास्ते में पहले से तैयार 15 से 20 बाइक सवार बदमाशों ने रास्ता रोक लिया। हमलावरों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर कपड़े बांध रखे थे। बदमाशों ने देखते ही देखते पुलिस वाहन पर बड़े पत्थरों से हमला शुरू कर दिया और धारदार हथियारों से खिड़कियों और पुलिसकर्मियों पर वार किए।

पुलिस महकमे में हड़कंप

अचानक हुए इस हमले से पुलिसकर्मियों को बचाव का मौका नहीं मिला। हमले में हमले में गोवा पुलिस के सब इंस्पेक्टर और एक आरक्षक लहूलुहान हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी बाइक से जंगलों और ग्रामीण रास्तों की ओर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आलीराजपुर एसपी रघुवंश सिंह जोबट थाने पहुंचे और घायल पुलिसकर्मियों के इलाज व सुरक्षा के निर्देश दिए। वहीं पुलिस जांच कर रही है कि पुलिस टीम पर हमला करने वाले आरोपी हीरा के गुर्गे थे या नहीं। फिलहाल, इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

alirajpur goa police attacked, Alirajpur news, Alirajpur crime news, Goa Police MP Police, Sub Inspector Injured Alirajpur, Criminal Heera Alirajpur, Police Attack, Alirajpur SP Raghuvansh Singh

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article