10वीं की परीक्षा के दौरान छात्रा ने बच्चे को दिया जन्म: नाबालिग को एग्जाम सेंटर पर हुआ लेबर पेन, जानें क्या है पूरा मामला

मध्यप्रदेश के धार जिले के पीथमपुर में 10वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान नाबालिग छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया। घटना मंगलवार, 24 फरवरी को सेंट जॉन स्कूल में गणित के पेपर के दौरान की है। अब मामले की पुलिस जांच कर रही है।

Minor Girl Birth Child

Student Birth Child: मध्यप्रदेश के धार जिले के पीथमपुर में 10वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान नाबालिग छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया। घटना मंगलवार, 24 फरवरी को सेंट जॉन स्कूल में गणित के पेपर के दौरान की है।

अंदर से बच्चे के रोने की आ रही थी आवाज

जानकारी के अनुसार, छात्रा सामान्य रूप से परीक्षा हॉल में बैठकर प्रश्नपत्र हल कर रही थी। इसी दौरान टॉयलेट जाने की अनुमति लेकर बाहर निकली। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर स्कूल स्टाफ ने जाकर देखा, तो सभी घटना को देखकर चौंक गए। अंदर से बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी। किसी तरह छात्रा से टॉयलेट की कुंदी खुलवाई और उसे अस्पताल भेजा।

घटना को समझकर स्कूल मैनेजमेंट ने बिना देरी किए 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची मेडिकल टीम ने छात्रा और नवजात को तुरंत पीथमपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने कहा कि फिलहाल मां और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।

Student Birth Child
पीथमपुर को स्वास्थ्य केंद्र, जहां 10वीं की छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया।

छात्रा 15 मिनट तक नहीं लौटी तो कर्मचारी को देखने भेजा

परीक्षा केंद्र प्रभारी नरेंद्र कुमार पोथे ने बताया कि मंगलवार को 17 वर्षीय छात्रा गणित का पेपर देते समय टॉयलेट गई थी। बरीब 15 मिनट तक वापस नहीं लौटने पर एक महिला कर्मचारी को उसे देखने भेजा गया। बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद था। भीतर से बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी।

स्कूल स्टाफ ने छात्रा से कहकर गेट खुलवाया, फिर पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

एक साल से फिजिकल रिलेशन, युवक पर केस

पीथमपुर के सेक्टर 1 थाने की एसआई चांदनी सिंगार ने कहा कि पीड़िता ने पूछताछ में बताया कि करीब दो साल पहले उसकी दोस्ती कान्हा बर्मन नाम के युवक से हुई थी। पिछले एक साल से उनके शारीरिक संबंध थे, जिससे वह प्रग्नेंट हुई।

बताया गया कि छात्रा के परिजन को इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस ने उसके बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  MP के शूटिंग खिलाड़ियों को HC से बड़ी राहत: अब 500 कारतूस और मिलेंगे, भोपाल कलेक्टर ने की थी कटौती

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article