IAS Santosh Verma Protest: अजाक्स कार्यालय के घेराव से पहले प्रदर्शनकारियों को रोका, ब्राह्मण समाज ने सड़क पर बैठ दिया धरना, FIR की मांग

IAS Santosh Verma Protest Update: आईएएस (IAS) संतोष वर्मा के खिलाफ भोपाल में रविवार, 30 नवंबर 2025 ब्राह्मण समाज ने विरोध प्रदर्शन किया। सभी ने एक स्वर में एफआईआर की मांग करने लगे।

ias santosh verma bhopal protest

IAS Santosh Verma Protest Update: आईएएस (IAS) संतोष वर्मा (IAS Santosh Verma Controversy) के खिलाफ भोपाल में रविवार, 30 नवंबर 2025 ब्राह्मण समाज ने विरोध प्रदर्शन किया। 

भोपाल स्थित अजाक्स (Ajjks) कार्यालय को (IAS Santosh Verma Roti Beti Bayan ) घेराने ब्राह्मण समाज (Brahmin Samaj) के प्रदर्शनकारी आगे बढ़े, लेकिन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए बैरिकेड्स लगाए। उन्हें पुलिस ले रास्ते में रोक दिया और प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर धरना दे दिया। सभी ने एक स्वर में एफआईआर की मांग करने लगे।

IAS संतोष वर्मा की बर्खास्तगी की मांग

बीजेपी नेता कैलाश मिश्रा ने कहा कि फर्जी IAS संतोष वर्मा ने जिस तरह से ब्राह्मण वर्ग की बेटियों के लिए जिन शब्दों का उपयोग किया है हम उनकी निंदा करते हैं। हम राज्य सरकार से मांग करते हैं कि ऐसे फर्जी IAS को सरकार बर्खास्त करे। इनका आचरण पहले भी अच्छा नहीं रहा है। इन्होंने महिलाओं पर पहले भी अपशब्दों का प्रयोग किया है। संतोष वर्मा ने पहले भी जेल की हवा खाई है। ऐसे व्यक्ति को पद पर रहने का अधिकार नहीं हैं जो जेल में रहकर आया हो। सर्वसमाज ब्राह्मण समाज एक सुर से मांग करते हैं कि उन्हें नौकरी से बर्खास्त किया जाए और उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाए।

'लड़ाई जारी रखेंगे'

ब्राह्मण रेजिमेंट के अध्यक्ष पंडित रामनारायण अवस्थी ने कहा कि ब्राह्मण रेजिमेंट के आवाहन पर कई संगठनों के लोग यहां उपस्थित हुए हैं। सभी संगठनों की एक ही मांग है। जब तक संतोष वर्मा पर FIR, निष्कासन की कार्रवाई नहीं हो जाती तब तक पूरी समाज संघर्ष करती रहेगी। आज हमने संकेत दिया है हम सिर पर कफन बांधकर निकल गए हैं। यहां लड़ाई जहां तक जाएगी हम लड़ने के लिए तैयार हैं।

ब्राह्मण समाज की चेतावनी

ब्राह्मण रेजिमेंट के अध्यक्ष रामनारायण अवस्थी ने कहा कि हमें मोहन सरकार पर पूरा विश्वास है लेकिन यदि समय-सीमा में काम होता है तो हम सरकार के साथ हैं। नहीं तो हम पूरे मप्र के ब्राह्मण संगठनों और हिन्दू संगठनों के साथ भोपाल में मार्च करेंगे, सीएम हाउस, विधानसभा घेराव करेंगे। जब तक हमें न्याय नहीं मिलता तब तक ब्राह्मण समाज डटा रहेगा। ब्राह्मण समाज अनुशासन हीनता नहीं करना चाहता। इसलिए शांत बैठा है। शासन प्रशासन तीन दिन में इस पर कार्रवाई करें नहीं तो उग्र आंदोलन होगा। सीएम हाउस और विधानसभा घेराव भी करेंगे।

राज्य शासन को भेजेंगे ज्ञापन

ACP उमेश तिवारी ने बताया कि ब्राह्मण समाज के एक मोर्चा द्वारा परशुराम मंदिर से मार्च करते हुए सैंट मैरी स्कूल के सामने ज्ञापन दिए गए हैं। उनके ज्ञापन उचित माध्यम से राज्य शासन को भेजे जाएंगे।

मौलाना मदनी के 'जिहाद' बयान पर VHP-बजरंग दल का भोपाल में प्रदर्शन, गृह युद्ध की तैयारी का आरोप

VHP Bajrang Dal Protest

VHP Bajrang Dal Protest Bhopal: जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रमुख मौलाना महमूद मदनी के बयान पर भोपाल में रविवार, 30 नवंबर 2025 को विश्व हिंदी परिषद और बजरंग दल ने कड़ा विरोध किया। रोशनपुरा चौराहा पर प्रदर्शन कर मौलाना महमूद मदनी के पुतले पर चप्पल मारी। प्रदर्शनकारियों ने पुतला जलाया और गृह युद्ध की तैयारी का आरोप लगाया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article