ग्वालियर ओले गिरने से फसल चौपट: फौरन मौके पर नहीं पहुंचने पर पटवारी सस्पेंड, डबरा-भितरवार इलाके में भी भारी नुकसान

Gwalior Dabra Weather

Gwalior Dabra Weather: वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के एक्टिव होने से मध्य प्रदेश में मौसम के कई रूप देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच ग्वालियर के डबरा और भितरवार क्षेत्र में मंगलवार, 3 फरवरी को तड़के जमकर ओले पड़े हैं। जिससे फसलों को भारी नुकसान हुआ है। वहीं मंदसौर में भी ओले से फसलें प्रभावित हो रही हैं।

 डबरा-भितरवार के आसपास ओलावृष्टि

जानकारी के अनुसार बे-मौसम बारिश ने किसानों कि बढ़ाई मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंगलवार की अल सुबह करीब 5 बजे डबरा, भितरवार और चीनोर में जमकर ओले पड़े। इससे खेत में खड़ी गेहूं और सारसों की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।
 क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक भितरवार के ग्राम कछौआ सहित आसपास के आधा दर्जन गांवों में भारी ओलावृष्टि हुई। ग्रामीणों ने कहा कि पहली बार ऐसी ओलावृष्टि देखी गई है। सड़क, खेतों और मकानों के आसपास भी जमी ओलों का ढेर लग गया। इस तेज बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। कुछ किसानों का कहना है की नुकसान का आंकलन कर मुआवजा दे।

देखें ओलावृष्टि की तस्वीरें...

Gwalior Dabra Weather
ग्वालियर के डबरा में मंगलवार सुबह जमकर ओलावृष्टि हुई। नहर की सड़क पर ओलों की चादर सी बिछ गई।
Gwalior Dabra Weather
ग्वालियर के डबरा में मंगलवार सुबह जमकर ओलावृष्टि हुई। मैदानी क्षेत्र में पड़े ओले।


बड़की सराय गांव के पटवारी सस्पेंड

ओलावृष्टि की जानकारी मिलने पर इलाके में तत्काल नहीं पहुंचने पर बड़की सराय के पटवारी संजय शर्मा को कलेक्टर ने सस्पेंड करने के आदेश दिए।

Gwalior Dabra Weather
ग्वालियर के डबरा में मंगलवार सुबह जमकर ओलावृष्टि हुई।

ये भी पढ़ें: ग्वालियर के डबरा में ओलों की बारिश: डबरा- भितरवार क्षेत्र में फसलें बर्बाद, चंबल-मंदसौर में भी आंधी-बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article