मुरैना के जौरा थाना प्रभारी सस्पेंड: हिस्ट्रीशीटर के कंधे पर बैठे TI का जन्मदिन मनाते Video Viral, बोले- ये हमारा मुखबिर, CM का एक्शन

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में जौरा थाना प्रभारी दर्शन लाल शुक्ला जन्मदिन पार्टी में शामिल हुए थे, जहां क्षेत्र के कुछ हिस्ट्रीशीटर टीआई को कंधो पर उठाकर थाना परिसर में घुमाते हुए निकला। जिसका मोबाइल से बना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Morena TI Suspend

Morena TI Suspend: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में जौरा थाना प्रभारी दर्शन लाल शुक्ला को निलंबित कर दिया गया है। यह एक्शन मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर लिया गया है।

दरअसल, कुछ दिन पहले जौरा थाना प्रभारी दर्शन लाल शुक्ला का जन्मदिन था। 28 फरवरी रात 9 बजे उनके बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए अपराधी कोतवाली पहुंच गए।  वीडियो में हिस्ट्रीशीटर बाइक चोर लवकुश शर्मा के कंधों पर टीआई दर्शन लाल शुक्ला बैठें नजर आ रहे हैं। पूरे थाना परिसर में हिस्ट्रीशीटर उन्हें घुमाते हुए निकला। उनके पीछे थाने के स्टॉफ सहित अन्य लोग भी शामिल हुए।

CM तक ऐसे पहुंचा TI का बर्थडे सेलिब्रेशन

कुछ लोगों ने यह सेलिब्रेशन अपने मोबाइल में कैद कर दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया। वीडियो पर लोगों के विरोध में कमेंट्स सामने आए। हिस्ट्रीशटर चोर के कंधो पर टीआई को देख लोग नाराज हुए। यह बात मुख्यमंत्री मोहन यादव तक पहुंची। जिसके बाद टीआई पर एक्शन लिया गया।

TI लाइन अटैच, ASP कर रहे केस की जांच

इस मामले में मीडिया से बातचीत में मुरैना एसपी समीर सौरभ ने बताया कि, टीआई दर्शन लाल शुक्ला को पुलिस लाइन में अटैच किया है। इस मामले की जांच एडिशनल एसपी सुरेंद्र प्रताप कर रहे हैं। उनसे जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। 

चोर गिरोह का सरगना, पिछले साल पकड़ाया

पुलिस ​रिकॉर्ड के मुताबिक, 12 जून 2025 को मुरैना कोतवाली को बाइक चोरी केस में बड़ी गिरोह हाथ लगा था। इस बाइक चोरी केस में लवकुश शर्मा को भी गिरफ्तार किया था। पुलिस ने लवकुश शर्मा को गिरोह का सरगना और एक्टिव सदस्य बताया था। उसने तीन साथियों के साथ मिलकर 13 लाख रुपए कीमत की 18 बाइकें चोरी की थीं।

2 माह पहले बिजली कंपनी के अधिकारियों को पीटा

जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद दो महीने पहले 12 जनवरी 2026 को हिस्ट्रीशीटर लवकुश शर्मा ने अपने साथियों के साथ मिलकर अवैध बिजली पंप कनेक्शन काटने पहुंचे एई पुष्पेंद्र यादव सहित टीम कर्मचारियों को पीटा था। हिस्ट्रीशीटर लवकुश शर्मा पर बिजली कंपनी के अधिकारियों से मारपीट का भी केस दर्ज है। टीआई दर्शन लाल शुक्ला के निर्देश पर कार्रवाई हुई थी। 

पुलिस ​मुखबिर बताया, फिर बोले- आरोप पता नहीं

रिपोर्ट के मुताबिक, मीडिया से बातचीत में टीआई दर्शन लाल शुक्ला ने बताया कि कंधे पर उठाने वाला उनका मुखबिर है। कुछ मामलों में उसकी सूचना पर एक्शन लिया है। हालांकि फिर उन्होंने यह भी स्पस्ट किया कि वो नहीं जानते कि लवकुश बाइक चोरी के मामले में आरोपी है। 

ये भी पढ़ें: एमपी कांग्रेस की चार जिला कार्यकारिणी की घोषणा: मध्यप्रदेश में 88 नगर और 57 असेंबलियों में मंडलम अध्यक्ष नियुक्त

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article