ग्वालियर की जीवाजी यूनिवर्सिटी में फिर रैगिंग: हॉस्टल में रोटी विवाद में छात्र की पिटाई, UGC तक पहुंची शिकायत, 3 छात्र निष्कासित, 4 सस्पेंड

ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट हॉस्टल में रैगिंग के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 15 दिनों में यूजीसी हेल्पलाइन पर 3 शिकायतें दर्ज हुई हैं। ताजा मामले में रोटी को लेकर हुए विवाद में छात्र की पिटाई की गई।

jiwaji university ragging case hostel expulsion ugc complaint gwalior news zvj

जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर।

Gwalior Jiwaji University Aryabhatta Hostel Ragging Case: ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय (Jiwaji University Gwalior) के आर्यभट्ट हॉस्टल में रैगिंग और मारपीट के मामले थम नहीं रहे हैं। हॉस्टल में सीनियर और जूनियर छात्रों के बीच मारपीट की खबरें अब आम होती जा रही हैं। विवि प्रबंधन की सुस्त कार्रवाई से तंग आकर अब छात्र सीधे विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) का दरवाजा खटखटा रहे हैं। 

पिछले 15 दिनों में यूजीसी की एंटी-रैगिंग हेल्पलाइन पर यूजीसी हेल्पलाइन पर 3 गंभीर शिकायतें दर्ज हुई हैं। जिसने विश्वविद्यालय प्रशासन को हिलाकर रख दिया है। ताजा मामले में खाने के दौरान रोटी को लेकर हुए विवाद में एक छात्र की बेरहमी से पिटाई की गई। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने सख्त कार्रवाई करते हुए 3 छात्रों को हॉस्टल से निष्कासित और 4 को सस्पेंड कर दिया है।

आर्यभट्ट हॉस्टल में एक बार फिर रैगिंग

ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय के कैंपस में शनिवार को एक बार फिर तनाव की स्थिति बन गई। राष्ट्रीय संगोष्ठी के दौरान आयोजित भोज में 'रोटी' लेने की मामूली बात पर फार्मेसी विभाग के छात्रों ने एक अन्य छात्र के साथ मारपीट की। पीड़ित छात्र ने आरोप लगाया कि आरोपी छात्रों ने उसे न केवल पीटा, बल्कि जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि "हॉस्टल में हमारे ही नियम चलेंगे।"

घटना की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित ने विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ-साथ पुलिस और यूजीसी हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई। इससे पहले भी विश्वविद्यालय के लॉ विभाग के सीनियर छात्र के साथ जूनियर छात्रों द्वारा मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। विवि में लगातार हो रही इन घटनाओं ने कैंपस की सुरक्षा और एंटी-रैगिंग कमेटी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

एंटी-रैगिंग कमेटी का एक्शन, 3 छात्र निष्कासित

यूजीसी तक मामला पहुंचने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन हरकत में आया है। आर्यभट्ट हॉस्टल में छात्र के साथ हुई मारपीट व रैगिंग के मामले में एंटी-रैगिंग कमेटी ने जांच के बाद आरोपी छात्र आनंद चतुर्वेदी, अनंत प्रताप सिंह और हिमांशु शुक्ला को शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए हॉस्टल से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इसके साथ ही सौरभ गुर्जर, निखिल कुशवाह, गौरव जाट और सौरभ तिवारी को 15 दिनों के लिए संस्थान से निलंबित कर दिया गया है। (परीक्षा तिथियों को छोड़कर निलंबन)

कुलगुरु प्रो. आर्य ने किया हॉस्टल का दौरा

बढ़ते मामलों को देखते हुए कुलगुरु प्रो. राजकुमार आर्य ने स्वयं आर्यभट्ट और कैप्टन रूपसिंह हॉस्टल का दौरा किया। उन्होंने छात्रों से संवाद कर उन्हें अनुशासन में रहने की हिदायत दी। प्रशासन अब सीसीटीवी फुटेज और हॉस्टल में रात की निगरानी (Surveillance) बढ़ाने पर विचार कर रहा है ताकि रैगिंग की कुरुति को जड़ से खत्म किया जा सके।

हॉस्टल में बाहरी तत्वों का प्रवेश प्रतिबंधित

प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने निर्णय लिया है कि हॉस्टल परिसर में अब किसी भी बाहरी छात्र का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यदि कोई बाहरी व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करता पाया गया, तो विश्वविद्यालय सीधे पुलिस कार्रवाई करेगा। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. विमलेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि आरोपियों के आंतरिक परीक्षा (Internal Exam) परिणामों पर भी रोक लगाई गई है।

Aryabhatta Hostel Ragging case, Jiwaji University Ragging, Jiwaji University Gwalior, Gwalior News, UGC Ragging Complaint, Aryabhatta Hostel Jiwaji University, Student Expelled Jiwaji University Gwalior, MP News, UGC Gwalior Jiwaji University news

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article