ग्वालियर में रोड एक्सीडेंट: ट्रक ने Wagon R में मारी टक्कर, चार लोगों की मौत, कोहरा बना कहर

ग्वालियर में शुक्रवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। घने कोहरे के चलते ट्रक और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

Gwalior Road Accident (2)

Gwalior Road Accident: ग्वालियर में शुक्रवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। घने कोहरे के चलते ट्रक और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत महाराजपुरा इलाके की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

मरने वालों में दो महिलाएं

जानकारी के अनुसार, महाराजपुर में बंटू ढाबे के पास यह हादसा शुक्रवार सुबह हुआ है। मरने वालों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। घटना की वजह घना कोहरा बताया जा रहा है। घटना के बाद से ट्रैफिक प्रभावित हो रहा है। बताते हैं कि ट्रक ड्राइवर ने वेगन-आर में सामने से टक्कर मारी है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की हर एंगल से जांच की जा रही है।

हादसे की तस्वीरें

Gwalior Road Accident
ट्रक-कार हादसे के बाद का मंजर...घना कोहरा और वेगन-आर के परखच्चे उड़ गए।
Gwalior Road Accident
हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।
Gwalior Road Accident
हादसे के बाद शव कार में बुरी तरह फंसे थे। उनहें निकालने के लिए क्रेन बुलानी पड़ी।
Gwalior Road Accident
महाराजपुर में शुक्रवार सुबह ट्रक और कार में भिड़ंत हो गई। जिससे कार सवार 4 लोगों की जान चली गई।
gwl1
महाराजपुर में शुक्रवार सुबह ट्रक और कार में भिड़ंत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।
gwl2
चित्र में दिखाई दे रहे इसी ट्रक ने वेगन-आर में टक्कर मारी। हादसे के बाद ट्रक डाइवर फरार है।

सभी मृतक भिंड के रहने वाले थे

मरने वाले सभी भिंड के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो भिंड से ग्वालियर जा रहे थे। सुबह करीब 8 बजे जैसे ही उनकी कार बंटू ढाबा के पास पहुंची, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार को रौंद दिया।

ग्वालियर आते समय हुआ हादसा

मृतकों की पहचान सौरभ शर्मा निवासी मेहगांव (भिंड), ज्योति यादव (भिंड), भूरे प्रजापति (गोरमी) भिंड के रूप में हुई है। एक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। सौरभ आज सुबह पॉलिटेक्निक का पेपर देने ग्वालियर जा रहा था। कार उसी के भाई की है। ग्वालियर जाते वक्त उसे रास्ते में सवारी मिल गई थी, जिनकी भी हादसे में मौत हो गई।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article