ग्वालियर जीवाजी यूनिवर्सिटी में कर्मचारी का सुसाइड: दूसरे विभाग में ज्वॉइनिंग नहीं दी जा रही थी, सेंट्रल लाइब्रेरी की तीसरी मंजिल से कूदा

ग्वालियर की जीवाजी यूनिवर्सिटी में एक कर्मचारी के सुसाइड करने का मामला सामने आया है। बताते हैं ज्वॉइनिंग नहीं मिलने के कारण कर्मचारी ने सेंट्रल लाइब्रेरी की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी।

Gwalior Jiwaji University Employee Suicide

Gwalior Jiwaji University Employee Suicide: ग्वालियर की जीवाजी यूनिवर्सिटी में एक कर्मचारी के सुसाइड करने का मामला सामने आया है। बताते हैं ज्वॉनिंग नहीं मिलने के कारण कर्मचारी ने सेंट्रल लाइब्रेरी की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी।
 परिजन का कहना है कि मृतक का ट्रांसफर दूसरे विभाग में किये जाने के बाद ज्वॉइनिंग नहीं दी जा रही थी। जिससे तंग आकर कर्मचारी ने यह कदम उठाया। मामले में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, ग्वालियर की जीवाजी यूनिवर्सिटी में माली के पद पर कार्यरत कर्मचारी अंगद जाटव की मौत हो गई। अंगद ने यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिसके चलते पहले वह टीनशेड पर गिरा, फिर लुड़ककर जमीन पर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने लहूलुहान हालत में अंगद को पहले निजी अस्पताल फिर ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान अंगद ने दम तोड़ दिया।

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

मृतक के परिजन का कहना है कि सेंट्रल लाइब्रेरी से भाषा अध्ययन केंद्र में अंगद का ट्रांसफर कर दिया गया था, लेकिन 19 दिन से  भाषा अध्ययन केंद्र में ज्वॉइनिंग नहीं कराया जा रहा था। परेशान होकर उसने खुदकुशी जैसा कदम उठाया है।
परिजन ने विश्विद्यालय से मृतक की बेटी को नौकरी देने और दोषी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है। 

Gwalior Jiwaji University Employee Suicide
जीवाजी यूनिवर्सिटी की इसी सेंट्रल लाइब्रेरी की तीसरी मंजिल से कर्मचारी ने लगाई छलांग।

विवि ने डॉ. गरूण से पूछा- ज्वॉइनिंग क्यों नहीं दी

बताते हैं पूरी घटना पर विश्विद्यालय प्रशासन ने भी संज्ञान लिया है। कुलगुरु के निर्देश पर मृतक अंगद के ट्रांसफर के बाद ज्वॉइनिंग न दिए जाने जैसे गंभीर आरोपों पर रिपोर्ट तलब की है। भाषा अध्ययन केंद्र के हेड डॉ. नवनीत गरुण से पूछा गया है कि आखिर 19 दिन में अंगद को ज्वॉइनिंग  क्यों नहीं कराया गया। बताते हैं अंगद शराब का आदि था, इसलिए लोग उसे कम पसंद करते थे।

 फिलहाल विश्विद्यालय थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:  10वीं की परीक्षा के दौरान छात्रा ने बच्चे को दिया जन्म: नाबालिग को एग्जाम सेंटर पर हुआ लेबर पेन, जानें क्या है पूरा मामला

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article