ग्वालियर में 3 दिन की छुट्टी: आज होली, 4 को धुलेंडी और 5 मार्च को भाईदूज मनेगा

होली पर ग्वालियर में अब लगातार तीन दिन को अवकाश मिल रहा है। 3-4 मार्च का पहले से अवकाश घोषित था और अब कलेक्टर रुचिका चौहान ने 5 मार्च (भाई दूज) का भी अवकाश घोषित कर दिया है।

Gwalior Local Holidays

Gwalior Local Holidays: इस बार होली के त्योहार पर सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो गई। इसी के चलते ग्वालियर में अब कर्मचारियों को लगातार तीन दिन को अवकाश मिल रहा है। 3-4 मार्च का पहले से अवकाश हो गया था और अब कलेक्टर रुचिका चौहान ने 5 मार्च (भाई दूज) का भी अवकाश घोषित कर दिया है। इससे कर्मचारियों को अब लगातार तीन दिन का अवकाश मिल गया है।

कलेक्टर ने किया स्थानीय अवकाश घोषित

राज्य शासन द्वारा 4 मार्च को निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट एक्ट-1881 के अधीन सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।

राज्य शासन द्वारा होली के त्योहार पर पूर्व में 3 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जा चुका है। कलेक्टर  रुचिका चौहान द्वारा पूर्व में 4 मार्च को सामान्य रूप से होली खेले जाने वाले दिवस की आवश्यकता को देखते हुए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। हालांकि, राज्य शासन द्वारा ही 4 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के कारण कलेक्टर रुचिका चौहान ने जिले के लिए 5 मार्च को होली की भाईदूज पर स्थानीय अवकाश घोषित किया है।

होली पर दो दिन की सरकारी छुट्टियां

होली पर मध्य प्रदेश में 3 और 4 मार्च को दो दिन का सरकारी अवकाश जारी किया गया है। 3 मार्च का अवकाश पहले से घोषित था। इसके बाद सरकार ने रविवार को 4 मार्च की छुट्टी भी घोषित कर दी है। आदेश भी जारी कर दिए हैं। इसका फायदा राज्य के करीब 10 लाख से अधिक शासकीय, संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों को होगा।

ये भी पढ़ें:  भोपाल में होली पर 5 साल का बच्चा गायब: शाहनवाज टीला जमालपुरा से अचानक हुआ लापता, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article