ग्वालियर में बुलडोजर वाला पिता: बेटी ने की लव मैरिज, तो गुस्से में ससुर ने दामाद का घर कर दिया जमींदोज, जान बचाकर भागा परिवार, जानें मामला

ग्वालियर में एक पिता ने अपनी बेटी के प्रेम विवाह से नाराज होकर कानून हाथ में ले लिया। उसने दामाद के घर पर जेसीबी (JCB) चलवाकर उसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया और परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

gwalior father demolishes son in law house with bulldozer after love marriage crime news zvj

फाइल फोटो।

Gwalior Love Marriage Revenge JCB Demolition: मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले से लव मैरिज के बाद बदला लेने का हैरान करने वाला मामला  सामने आया है। यहाँ एक पिता अपनी बेटी के कोर्ट मैरिज करने से इतना आगबबूला हुआ कि उसने खुद ही 'न्याय' करने की ठान ली। फिल्मी स्टाइल में जेसीबी लेकर दामाद के दरवाजे पर पहुँचे पिता ने न केवल घर को मिट्टी में मिला दिया, बल्कि फायरिंग कर दहशत भी फैलाई। अब घटना के 5 महीने बाद पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

नाराज पिता बन गया बुलडोजर बाबा

अक्सर प्रशासन को अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाते देखा जाता है, लेकिन ग्वालियर के घाटीगांव इलाके में एक पिता ने अपनी निजी रंजिश निकालने के लिए खुद ही बुलडोजर का सहारा लिया। मामला गंगोली और सिरोली गांव से जुड़ा है, जहाँ एक युवती के प्रेम विवाह ने दो परिवारों के बीच दुश्मनी की ऐसी आग सुलगाई कि एक हंसता-खेलता घर खंडहर में तब्दील हो गया।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, गंगोली गांव के रहने वाले रामलखन गुर्जर ने सिरोली गांव की एक युवती के साथ करीब 5 महीने पहले भागकर प्रेम विवाह (कोर्ट मैरिज) कर लिया था। दोनों फिलहाल अपनी जान बचाने के लिए महाराष्ट्र में रह रहे हैं। लेकिन इधर गांव में, लड़की के पिता गिर्राज गुर्जर इस शादी को अपनी प्रतिष्ठा पर चोट मान बैठे।

JCB से ढहाया मकान, की फायरिंग

बदले की आग में जल रहे गिर्राज गुर्जर ने कानून को ताक पर रखकर अपने साथियों के साथ दामाद के घर पर हमला बोल दिया। चश्मदीदों के अनुसार, गिर्राज अपने साथ एक जेसीबी (JCB) मशीन लेकर आया था। देखते ही देखते मशीन ने दामाद के घर के तीन कमरों और आंगन को पूरी तरह से तोड़ दिया। इतना ही नहीं, हमलावरों ने घर के अंदर रखी गृहस्थी का कीमती सामान बाहर फेंक दिया और घर के बाहर फायरिंग कर पूरे गांव में दहशत फैला दी।

5 महीने तक गांव से बाहर रहा पीड़ित परिवार

आरोपियों के डर और रसूख के कारण पीड़ित रामलखन का परिवार इतना सहम गया कि वे रातों-रात गांव छोड़कर भाग गए। दहशत का आलम यह था कि 5 महीने तक वे शिकायत करने की हिम्मत भी नहीं जुटा सके। हाल ही में जब परिवार वापस लौटा और खंडहर हो चुके अपने घर को देखा, तब उन्होंने पुलिस की शरण ली।

पुलिस की कार्रवाई

घाटीगांव थाना प्रभारी पूरन शर्मा ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर आरोपी पिता गिर्राज गुर्जर और उसके साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

Gwalior News, Crime News MP, Bulldozer Action, Love Marriage Revenge, Gwalior Police, Ghatigaon Crime, JCB Demolition, Inter-caste Marriage Dispute.

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article