ग्वालियर में स्पा सेंटर की आड़ में 'गंदा खेल': पुलिस ने मारा छापा, कमरे में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां, संचालक समेत 5 गिरफ्तार

ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र स्थित 'अमंत्रा स्पा सेंटर' पर पुलिस ने छापा मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान दो युवतियां और दो युवक आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार में लिया है।

gwalior amantra spa center raid prostitution racket busted 5 arrested hindi news zvj

फाइल फोटो।

Gwalior Spa Center Raid: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शहर के पॉश इलाके विकास नगर में अपोलो अस्पताल के पास संचालित 'अमंत्रा स्पा सेंटर' पर महिला पुलिस टीम ने दबिश दी। लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है। कार्रवाई के दौरान दो युवतियां और दो युवक आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस ने स्पा संचालक नितिन खरे सहित पांच लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा

ग्वालियर पुलिस इन दिनों शहर में संचालित स्पा सेंटरों की सघन जांच कर रही है। इसी कड़ी में पड़ाव थाना क्षेत्र के विकास नगर स्थित 'अमंत्रा स्पा सेंटर' पर देह व्यापार की सूचना मिलने के बाद महिला थाना डीएसपी शिखा सोनी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से जब स्पा सेंटर पर छापा मारा, तो वहां का नजारा देखकर पुलिसकर्मी भी दंग रह गए।

आपत्तिजनक हालत थे युवक-युवतियां

दबिश के दौरान स्पा सेंटर के केबिनों में दो युवतियां और दो युवक आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। पुलिस ने मौके की तलाशी ली तो वहां से बड़ी मात्रा में अनैतिक कार्यों में उपयोग होने वाली संदिग्ध सामग्री भी बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्पा संचालक नितिन खरे, दो ग्राहकों और दोनों युवतियों को हिरासत में ले लिया।

विदेशी कनेक्शन की जांच जारी

शुरुआती जानकारी के अनुसार, पकड़ी गई दोनों युवतियां थाईलैंड की रहने वाली बताई जा रही हैं। हालांकि, ग्वालियर पुलिस अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है। एडिशनल एसपी विदिता डागर ने बताया कि युवतियों के पासपोर्ट और दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है, जिसके बाद ही उनकी नागरिकता और निवास स्थान को लेकर स्थिति साफ होगी।

अस्पताल के पास चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा

जांच में सामने आया है कि यहां लंबे समय से स्पा की आड़ में देह व्यापार संचालित कर रहा था। पुलिस अब इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन से सफेदपोश लोग शामिल हैं। पड़ोसियों के अनुसार विकास नगर जैसे रिहायशी इलाके में संचालित इस स्पा सेंटर में देर रात तक युवाओं की आवाजाही रहती थी। अपोलो अस्पताल के ठीक बगल में होने के कारण यहां काफी भीड़ रहती थी, जिसका फायदा उठाकर यह अवैध धंधा फल-फूल रहा था।

पुलिस की सख्त चेतावनी

ग्वालियर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर के अन्य स्पा सेंटरों की भी जांच जारी रहेगी। यदि किसी भी जगह नियमों का उल्लंघन या अनैतिक गतिविधियां पाई जाती हैं, तो संचालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और सेंटर को सील किया जाएगा।

Gwalior Spa Center Raid, Gwalior News, Police Spa Center Raid, Amantra Spa Gwalior, Gwalior Crime News, MP News, Gwalior Police, prostitution

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article