नामीबियाई चीता ने 5 शावकों को जन्म दिया: मादा ज्वाला तीसरी बार बनी मां, 4 साल पहले PM ने कूनो में छोड़ा था

नामीबियाई मादा चीता 'ज्वाला' ने 5 शावकों को जन्म दिया है। जिसके बाद भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 53 हो गई है। सीएम ने मोहन यादव ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया में माध्यम से शेयर की है।

kuno national park good news cheehat jwala

Kuno National Park Female Cheetah Jwala: मध्यप्रदेश के श्योपुर कूनो नेशनल पार्क से खुशखबरी आई है। नामीबियाई मादा चीता 'ज्वाला' ने 5 शावकों को जन्म दिया है। जिसके बाद भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 53 हो गई है।

सीएम ने मोहन यादव ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया में माध्यम से शेयर की है। साथ ही उन्होंने 'प्रोजेक्ट चीता' और वन्यजीव संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि बताई है। उन्होंने वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन के लिए यह गर्व का पल बताया। भारत में चीतों को फिर से बसाने की कोशिशों की सफलता का एक मजबूत सबूत भी बताया है।

चार साल में 12 शावकों को जन्म दिया

सितंबर 2022 में पीएम नरेंद्र मोदी ने कूनो में आठ चीतों को छोड़ा था। जिसमें यह मादा चीता ज्वाला भी उन आठ चीतों में शामिल थी। ज्वाला तीसरी बार मां बनी है। इससे पहले उसने मार्च 2023 में पहली बार 4 शावकों को जन्म दिया था, हालांकि, उनमें से एक मुखी नाम का चीता की जिंदा है। जनवरी 2024 में भी तीन शावकों को जन्म दिया था।

ये भी पढ़ें: भोपाल एयरपोर्ट समर शेड्यूल: 20 दिन के लिए सुबह की ये फ्लाइट रद्द, इस महानगर के लिए चौड़ी उड़ान की तैयारी

भारत में शावकों की संख्या 33 हो गई

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि इस जन्म के साथ, भारत में जन्मे फलते-फूलते शावकों की संख्या 33 हो गई है, जो भारत की धरती पर 10वीं सफल चीता संतान है। जानवरों के डॉक्टरों, फील्ड स्टाफ और इसमें शामिल सभी लोगों की समर्पित कोशिशों, हुनर ​​और कमिटमेंट को दिखाती है जो जमीन पर बिना थके काम करते रहते हैं।

भारत में चीतों की आबादी 53 तक पहुंची

केंद्रीय मंत्री यादव ने लिखा कि इन शावकों के आने के साथ, भारत में चीतों की कुल आबादी अब 53 हो गई है। वाइल्डलाइफ संरक्षण के लिए एक ऐतिहासिक और दिल को छू लेने वाला पल। ज्वाला और उसके शावक मजबूत बनें और आगे बढ़ें, भारत की चीता कहानी को और भी ऊंचाइयों तक ले जाएं।

ये भी पढ़ें: पेंच नेशनल पार्क की लंगड़ी बाघिन टी-20 की मौत: 18 की उम्र में तोड़ा दम, MP की सबसे उम्रदराज बाघिन

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article