भिंड-ग्वालियर हाईवे पर भीषण हादसा... 5 की मौत: भिंड से लौट रही खाली बस ने गोहद में कार को सामने से मारी टक्कर, 7 लोग गंभीर रूप से घायल

(रिपोर्ट- सौरभ शर्मा, भिंड) मध्यप्रदेश के भिंड जिले में ग्वालियर से जुड़े नेशनल हाईवे 719 पर 21 फरवरी की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार खाली बस ने एक ईको कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और 7 लोग घायल हो गए।

Bhind Road Accident

Bhind Road Accident: मध्यप्रदेश के भिंड जिले में ग्वालियर से जुड़े नेशनल हाईवे 719 पर तड़के सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार खाली बस ने एक ईको कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना छीमका गांव के पास गोहद चौराहा थाना क्षेत्र में हुई। जानकारी के अनुसार बस भिंड में बारात छोड़कर ग्वालियर लौट रही थी, तभी सामने से आ रही ईको कार से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसा शुक्रवार-शनिवार की रात 2 से 3 बजे के बीच का बताया गया है। एक्सीडेंट गोहद थाना क्षेत्र के गिल ढाबा के पास हुआ।

accident

हादसे में घायल दो को ग्वालियर भेजा

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सात घायलों में से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

हादसे में इनकी की गई जान

  1. अतुल शिवहरे ( भिंड )

  2. आनंद भदौरिया  (भिंड )

  3. भरत तिवारी (गोहद) 

  4.  जगदीश भदौरिया 

  5. प्रदीप प्रजापति  

हादसे की तस्वीरें

Bhind Road Accident1
भिंड जिले के गोहद में हुए कार-बस एक्सीडेंट में कार के परखच्चे उड़ गए।
Bhind Road Accident2
भिंड जिले के गोहद में हुए हादसे में बस की टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए।
Bhind Road Accident3
भिंड जिले के गोहद में हुए हादसे में बस की टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए, कार से घायलों को बाहर निकालते लोग।

 मृतक और घायलों की पहचान नहीं

हादसे के 7 घंटे बाद भी मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। कार में 11 लोगों क सवार होने की पुष्टि हो चुकी है यानी कार ठसाठस भरी हुई थी। लोगों का कहना है कि हासदे के वक्त मौसम खराब था और धुंध छाई हुई थी। इसकी वजह से भी हादसा की आशंका है। 

कार ग्वालियर से भिंड आ रही थी

जानकारी के अनुसार, कार (क्रमांक MP07-P1295) ग्वालियर से भिंड सवारियों लेकर आ रही थी। इसी दौरान गोहद में गिल ढाबा के पास भिंड की ओर से आ रही बस ने सामने से टक्कर मार दी। बताते हैं इस कार पर मैरिज पार्टी की प्लेट लगी है और रोजना इसी तरह देर रात सवारियों को ग्वालियर से भिंड ले जाती है।

हादसे में एक पटवारी भी जान गई

शुरुआत पड़ताल में पता चला है में मरने वालों में एक पटवारी की भी जान चली गई है। हालांकि अभी उसके नाम पते का हवाला नहीं मिल सका है।

इलाज के दौरान पांचवे शख्स की मौत

जानकारी के अनुसार, हासमें गंभीर रूप से घायल एक और शख्स की मौत की पुष्टि हो गई है। हादसे में मौके पर चार लोगों की मौत हो गई थी।


खबर अपडेट हो रही है...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article