Gwalior-Ujjain Fair: जीएसटी में कमी का असर, छिन सकती है लग्जरी कारों पर रोड टैक्स में छूट

Gwalior-Ujjain Fair: मध्यप्रदेश में ग्वालियर और उज्जैन के प्रसिद्ध व्यापार मेलों की तैयारियां तेज हो चुकी है। इस बार मेलों पर गुड्स एवं सर्विस टैक्स का असर देखने को मिल सकता है।

Gwalior-Ujjain Fair

Gwalior-Ujjain Fair: मध्यप्रदेश (MP news) में ग्वालियर और उज्जैन के प्रसिद्ध व्यापार मेलों की तैयारियां तेज हो चुकी है।

इस बार मेलों पर गुड्स एवं सर्विस टैक्स का असर देखने को मिल सकता है। जिस वजह से लग्जरी कारों (luxury cars) पर रोड टैक्स ( MP Road Tax Discount) में मिलने वाली छूट छिन सकती है। (hindi news)

रोड टैक्स में छूट देने के लिए परिवहन विभाग भी अपने स्तर पर प्रोसेस शुरू कर चुका है। ग्वालियर और उज्जैन संभागीय आयुक्तों ने परिवहन विभाग को छूट के लिए अलग-अलग प्रस्ताव भेजे हैं। परिवहन विभाग ने इन प्रस्तावों पर टैक्स छूट के कारण सरकार को होने वाले राजस्व के नुकसान का आकलन (कैलकुलेशन) कर लिया है। दोनों मेलों के लिए परिवहन विभाग टैक्स छूट की अधिसूचना एक साथ जारी की जा सकती है।

पिछले वर्ष की बिक्री और राजस्व

लग्जरी गाड़ियों पर विचार: इस वर्ष जीएसटी में कमी को देखते हुए, परिवहन विभाग ₹25 लाख से अधिक कीमत वाली महंगी लग्जरी गाड़ियों पर कम या बिल्कुल भी छूट न देने पर विचार कर रहा है। रोड टैक्स में मिलने वाली 50% छूट इन मेलों का सबसे बड़ा आकर्षण होती है। पिछले वर्ष (2024-25) दोनों मेलों में वाहनों की बिक्री अच्छी रही थी:

मेलों की तारीखें

ग्वालियर व्यापार मेला: 25 दिसंबर से शुरू होगा।

विक्रम व्यापार मेला (उज्जैन): 1 मार्च से शुरू होगा।

ये भी पढ़ें: MP Love Jihad Case: एमपी में कमजोर लड़कियों पर लव जिहाद का निशाना! SIT की रिपोर्ट में खुलासा, 4 साल में 305 केस, इंदौर-भोपाल में सबसे ज्यादा

मंजूरी के बाद जारी होगा नोटिफिकेशन

ग्वालियर कमिश्नर मनोज खत्री के मुताबिक, ऑटोमोबाइल कंपनियां टैक्स छूट के बाद ही सक्रिय होती हैं। उन्होंने प्रस्ताव समय पर भेजने की जानकारी दी और उम्मीद जताई कि वित्त विभाग और कैबिनेट की मंजूरी के बाद जल्द ही नोटिफिकेशन जारी होगा।

शहरवाहनों की बिक्रीप्राप्त राजस्व (छूट के बाद)विशेष जानकारी
ग्वालियर28,613₹106 करोड़₹1 करोड़ से अधिक कीमत वाली 128 गाड़ियां बिकीं, जिन पर लाखों की टैक्स छूट मिली।
उज्जैन36,223₹313 करोड़बड़ी संख्या में लग्जरी गाड़ियों की बिक्री हुई थी।
कुल (दोनों)65,000+₹419 करोड़---

BJP विधायक से बोले केंद्रीय मंत्री सिंधिया, ये घंटी आपको नहीं दूंगा.. फिर लगे ठहाके !

Gwalior-Ujjain Fair: मध्यप्रदेश में ग्वालियर और उज्जैन के प्रसिद्ध व्यापार मेलों की तैयारियां तेज हो चुकी है। इस बार मेलों पर गुड्स एवं सर्विस टैक्स का असर देखने को मिल सकता है। जिस वजह से लग्जरी कारों पर रोड टैक्स में मिलने वाली छूट छिन सकती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article