Ghooskhor Pandat: टाइटल पर बढ़ा बवाल, ब्राह्मण महासभा ने कहा- ‘ब्राह्मण होकर ब्राह्मण समाज को ही घूसखोर दिखाना शर्मनाक’, मनोज बाजपेयी बोले…

Ghooskhor Pandat: नीरज पांडे द्वारा निर्मित और मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) अभिनीत नेटफ्लिक्स फिल्म (Netflix Film) ‘घूसखोर पंडित’ (Ghooskhor Pandat) का टीजर रिलीज होते ही विवादों में घिर गया है।

new poster 1 (33)

Ghooskhor Pandat: नीरज पांडे द्वारा निर्मित और मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) अभिनीत नेटफ्लिक्स फिल्म (Netflix Film) ‘घूसखोर पंडित’ (Ghooskhor Pandat) का टीजर रिलीज होते ही विवादों में घिर गया है। फिल्म के टाइटल को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। संगठनों ने आरोप लगाया है कि फिल्म का नाम ब्राह्मण समाज की छवि को ठेस पहुंचाने वाला है और यह एक विशेष समुदाय को निशाना बनाता है। 

अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज का ऐतराज

WhatsApp Image 2026-02-06 at 2.36.00 PM

मध्यप्रदेश में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ के शीर्षक और कथित ब्राह्मण समाज विरोधी संवादों पर कड़ा ऐतराज जताया है। संगठन ने इस फिल्म पर टोटल बैन लगाने की मांग की है। साथ ही फिल्म के निर्देशक, निर्माता और कलाकारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंडित पुष्पेंद्र मिश्र ने कहा कि, एक ब्राह्मण होकर ब्राह्मण समाज को ही भ्रष्ट और घूसखोर दिखाना न केवल दुखद है, बल्कि शर्मनाक है। उनका कहना है कि, अभिनेता मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ समाज को बदनाम करने की पहले से चल रही कोशिशों को और मजबूत करती है।

इसे कहा दिवालियापन का प्रतीक! 

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि, क्या भ्रष्टाचार सिर्फ ब्राह्मण समाज में ही है? क्या बाकी जातियां दूध की धुली हैं? पंडित पुष्पेंद्र मिश्र ने कहा कि पैसा और लोकप्रियता के लिए अपनी ही जाति को नीचा दिखाना दिवालियापन का प्रतीक है। उन्होंने आगे कहा कि जिस समाज ने किसी व्यक्ति को पहचान दी हो, उसी समाज को कटघरे में खड़ा करना अवसरवाद की पराकाष्ठा है। उन्होंने यह भी कहा कि ब्राह्मण समाज सदियों से ज्ञान, त्याग और राष्ट्र निर्माण का प्रतीक बना है और सिनेमा के माध्यम से समाज को गाली देना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इतना ही नहीं संगठन ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस फिल्म का विरोध किया जाएगा, ऐसी फिल्मों का बहिष्कार होगा और हर उस चेहरे का विरोध किया जाएगा, जो ऐसे किसी एजेंडे के साथ मिलकर ब्राह्मण समाज को निशाना बनाता है। उन्होंने यह भी कहा कि सम्मान चाहिए तो समाज का अपमान बंद करना होगा।

भोपाल में विरोध प्रदर्शन का ऐलान

भोपाल में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के नेतृत्व में ‘घूसखोर पंडित’ फिल्म के खिलाफ याचिका दायर की है। हालांकि एमपी नगर पुलिस ने अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। इसे लेकर संगठन ने विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है।

मनोज बाजपेयी की प्रतिक्रिया

WhatsApp Image 2026-02-06 at 2.27.31 PM

इस विवाद के बीच मनोज बाजपेयी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने अपनी फिल्म 'घुसखोर पंडित' के टाइटल को लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की। जिसमें उन्होंने कहा कि यह किसी भी समुदाय के खिलाफ कोई कमेंट नहीं है।  उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने टीज़र और अन्य प्रचार सामग्री को हटाने का भी फैसला किया है। साथ ही उन्होंने नीरज पांडे के प्रति अपना समर्थन भी जताया और उनके प्रोजेक्ट्स के प्रति गंभीरता और मेहनत की सराहना की। 

मनोज बाजपेयी ने लिखा, ‘लोगों द्वारा बताई गई भावनाओं और चिंताओं का मैं सम्मान करता हूं। उन्हें गंभीरता से लेता भी हूं। अगर आप किसी चीज का हिस्सा होते हैं, उससे कुछ लोगों को ठेस पहुंचती है, तो यह आपको रुककर सुनने के लिए मजबूर करता है। एक एक्टर के रूप में, मैं फिल्म में उस किरदार और कहानी के माध्यम से आता हूं जिसे मैं निभा रहा हूं। मेरे लिए यह एक गलत व्यक्ति और उसके आत्म-मंथन की यात्रा को दिखाने करने के बारे में था। यह किसी भी समुदाय के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं है।

ये भी पढ़ें: जबलपुर हाईकोर्ट: भोपाल निगमायुक्त संस्कृति जैन को सजा के मामले में सीजे की युगलपीठ ने लगाई रोक, पहले एकलपीठ में होनी थी सुनवाई

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article