Gauharganj Rape Case Update: मासूम से दरिंदगी के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, भोपाल में दो दिन से छिपा था सलमान, पैर में लगी गोली

Gauharganj Rape Case Update: गौहरगंज थाना क्षेत्र की 6 वर्ष की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाला आरोपी दो दिनों से भोपाल में छिपा हुआ था। गुरुवार रात 11.15 बजे भोपाल के गांधीनगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-11 में आरोपी चाय के ठेले के पास खड़ा था।

एडिट
Gauharganj Rape Case Update
  • Nov 28, 2025 14:16 IST

    एनकाउंटर पर CM यादव बोले- जो कानून हाथ में लेगा, उसे सरकार निपटना जानती है

    रायसेन दुष्कर्म कांड के आरोपी सलमान के पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट संदेश दिया है कि उनकी सरकार कानून-व्यवस्था को लेकर कोई समझौता नहीं करेगी। हमारी पकड़ से कोई भाग नहीं सकता। कोई भी क़ानून हाथ में लेगा, हम छोड़ने वाले नहीं हैं। जो क़ानून को हाथ में लेगा, उससे सरकार निपटना जानती है। ऐसे लोगों को सरकार प्रतिबंधित करना जानती है।

    CM Mohan Yadav

  • Nov 28, 2025 12:40 IST

    आरोपी को छिपाने वालों पर होगी कार्रवाई-IG

    दुष्कर्म के आरोपी सलमान उर्फ नजर के एनकाउंटर के बाद आईजी (इंस्पेक्टर जनरल) मिथलेश कुमार शुक्ला ने बंसल न्यूज से बातचीत में कई अहम जानकारियां दीं और आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि कानून तोड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आईजी ने स्पष्ट किया कि "जिन लोगों ने आरोपी को संरक्षण दिया है, उनके खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कि आरोपी की स्थिति काफी गंभीर है और उसका इलाज अस्पताल में जारी है। आरोपी का भोपाल के हमीदिया अस्पताल में पैर का ऑपरेशन हो रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए "पुलिस की 22 से ज्यादा टीमें" लगी हुई थीं, जो उसकी तलाश में जुटी थीं। आईजी शुक्ला ने खुलासा किया कि आरोपी काफी शातिर है और आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने पुष्टि की कि आरोपी ने दो राउंड फायर किए थे। आरोपी मजदूरी करता है। उसके परिवार में मां, भाई और भाभी हैं। आरोपी के पिता का निधन हो चुका है। आरोपी पर पहले से गौहरगंज में मोबाइल चोरी और भोपाल के हनुमानगंज थाने में मारपीट का मामला दर्ज है।

    IG Mithilesh Kumar Shukla

  • Nov 28, 2025 11:44 IST

    जवान ने रायसेन पुलिस को बताया आरोपी का ठिकाना

    रायसेन पुलिस अयोध्या नगर में एक ठेले पर फुलकी खाते सलमान के फुटेज के आधार पर उसकी तलाश कर रही थी। छोला मंदिर थाना में कार्यरत जवान ने सीधे रायसेन के एसआई श्याम राज सिंह को कॉल कर सलमान के ठिकाने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही एसआई श्याम राज सिंह तत्काल भोपाल पहुंचे। उन्होंने बिना देर किए सलमान को हिरासत में लिया और उसे लेकर रायसेन के लिए रवाना हो गए।

    Gauharganj Rape Case Update

  • Nov 28, 2025 11:43 IST

    किराना दुकानदार ने जवान को दी आरोपी की सूचना

    एक रिपोर्ट के मुताबिक, बताया जा रहा है कि दुष्कर्म का आरोपी सलमान उर्फ नजर भोपाल के गांधी नगर स्थित एक किराना दुकान पर पहुंचा था। दुकानदार सलमान को जानता था। उसने एक जवान को कॉल कर आरोपी सलमान के होने की सूचना दी। बताया जा रहा जवान गांधी नगर थाना में पदस्थ है, लेकिन अभी वह छोला मंदिर थाना में कार्यरत है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस जवान ने भोपाल स्थित सीनियर अधिकारियों को जानकारी नहीं दी।

    Gauharganj Rape Case Update

  • Nov 28, 2025 11:42 IST

    रायसेन पुलिस की चेतावनी भड़काऊ पोस्ट पर होगा एक्शन

    रायसेन पुलिस ने सोशल मीडिया के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। जिसमें पुलिस ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर धर्म, जाति या समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाने वाली, भड़काऊ या हिंसा को उकसाने वाली सामग्री/पोस्ट पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने चेतावनी दी है कि इन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह साइबर अपराध और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने से संबंधित धाराओं के तहत हो सकती है।

    Gauharganj Rape Case Update

  • Nov 28, 2025 11:06 IST

    बच्ची की पूरी रिकवरी में लगेंगे 6 महीने

    इलाज कर रहे एम्स के डॉक्टरों के मुताबिक, आरोपी की वहशियाना हरकत के कारण बच्ची के प्राइवेट पार्ट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। डॉक्टरों को मोशन पास करने की व्यवस्था बनाए रखने और हीलिंग शुरू करने के लिए नसों को बायपास कर नई व्यवस्था बनानी पड़ी। एम्स प्रबंधन के अनुसार, बच्ची को पूरी तरह ठीक होने में कम से कम छह महीने लगेंगे। तीन महीने बाद एक और ऑपरेशन होगा। डॉक्टरों का कहना है कि पूरी रिकवरी में 6 महीने लगेंगे। इसके बाद ही बच्ची के पूरी तरह सामान्य होने की उम्मीद हैं।

  • Nov 28, 2025 11:05 IST

    चॉकलेट दिलाने के बहाने जंगल ले गया, दुष्कर्म कर भागा

    घटना 21 नवंबर की शाम की है, जब 6 साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। उसी समय 23 साल का आरोपी सलमान उसे चॉकलेट दिलाने के बहाने जंगल की ओर ले गया और दुष्कर्म कर भाग गया। बच्ची रोती हुई जंगल में मिली। शुक्रवार रात जब बच्ची को एम्स लाया गया, तब वह बेहोश थी। डॉक्टरों ने तत्काल जटिल सर्जरी की। दरिंदगी की शिकार बच्ची का इलाज भोपाल एम्स (AIIMS) के ICU में चल रहा है, जहां वह जिंदगी और मौत से लड़ रही है।

    Gauharganj Rape Case Update

  • Nov 28, 2025 10:41 IST

    मौके पर खाली कारतूस, पुलिस नेम प्लेट, संघर्ष के निशान

    घटनास्थल पर पहुंची FSL (फोरेंसिक साइंस लैब) टीम ने गहन जांच की। सीनियर साइंटिफ़िक ऑफ़िसर अरविंद कुमार बड़ौनिया ने बताया हमने घटनास्थल से कारतूस के खोखे, खून आलूदा (खून लगी हुई) मिट्टी, गाड़ी के टायर में लगी कील, एक पुलिसकर्मी की नेम प्लेट जब्त किए हैं। अधिकारी ने यह भी बताया कि मौके पर संघर्ष के निशान भी मिले हैं, जो मुठभेड़ की पुष्टि करते हैं। बरामद की गई सभी सामग्री जांच के लिए लैब भेजी जाएगी, और इसकी विस्तृत जांच रिपोर्ट कोर्ट में प्रस्तुत की जाएगी।

    Gauharganj Rape Case Update

  • Nov 28, 2025 10:39 IST

    रायसेन के किरातनगर के जंगल में हुई मुठभेड़

    एनकाउंटर पुलिस टीम में मौजूद इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने घटना का विवरण देते हुए बताया कि एनकाउंटर की घटना तब हुई जब पुलिस टीम आरोपी सलमान को भोपाल से गिरफ्तार करने के बाद उसे गौहरगंज ले जा रही थी। जिस स्कॉर्पियो गाड़ी में सलमान सवार था, वह पंचर हो गई। जब सलमान को उस गाड़ी से दूसरी गाड़ी में शिफ्ट किया जा रहा था, तभी उसने एक पुलिसकर्मी की रिवॉल्वर छीनकर भागने की कोशिश की। सलमान ने एक पुलिसकर्मी से पिस्टल छीनकर सब इंस्पेक्टर श्याम राज सिंह पर दो गोलियां चलाईं। दूसरी गाड़ी में मौजूद पुलिसकर्मी ने भी जवाबी कार्रवाई में तीन फायर किए। यह गोली सलमान के पैर में लगी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सलमान के पैर पर गोली लगी, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। यह मुठभेड़ रायसेन जिले के भोजपुर के पास किरातनगर के जंगलों में हुई। 

    Gauharganj Rape Case Update

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article