CM Mohan Yadav Son Marriage: सीएम के बेटे-बहू सामूहिक विवाह सम्मेलन में लेंगे सात फेरे, दूल्हे घोड़ी और दुल्हनें बग्घियों में निकलेंगी

CM Mohan Yadav Son Marriage: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बेटे अभिमन्यु और बहू इशिता रविवार को सामूहिक विवाह सम्मेलन में विवाह बंधन में बंधेंगे।सीएम के बेटे-बहू के साथ कुल 22 जोड़े एक साथ विवाह करेंगे और फेरे लेंगे।

एडिट
CM Mohan Yadav Son Marriage

CM Mohan Yadav Son Marriage: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बेटे अभिमन्यु और बहू इशिता रविवार को सामूहिक विवाह सम्मेलन में विवाह बंधन में बंधेंगे।सीएम के बेटे-बहू के साथ कुल 22 जोड़े एक साथ विवाह करेंगे और फेरे लेंगे। यह आयोजन सांवराखेड़ी में वाकणकर ब्रिज के पास हो रहा है। 22 जोड़ों के दूल्हे घोड़ी पर और दुल्हनें बग्घियों में सवार होंगी।

अभिमन्यु-इशिता के साथ बैलगाड़ी पर नजर आए

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के छोटे बेटे अभिमन्यु यादव का शादी समारोह 28 नवंबर से उज्जैन (Ujjain News) में शुरू हो गया है। समारोह के दूसरे दिन यानी शनिवार को कार्निवाल कार्यक्रम के दौरान अभिमन्यु अपनी होने वाली पत्नी इशिता यादव के साथ बैलगाड़ी पर नजर आए। दोनों चश्मा लगाए थे और बैलगाड़ी पर खड़े होकर डांस करते दिखाई दिए। कार्निवाल का आयोजन अथर्व होटल के पीछे समारोह स्थल पर आयोजित किया गया। 

सामूहिक विवाह सम्मेलन में होगी शादी

इसके बाद शनिवार रात ही यहां महिला संगीत का आयोजन किया गया है। अभिमन्यु यादव का विवाह 30 नवंबर को उज्जैन के सांवरा खेड़ी में होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन में खरगोन की इशिता यादव से होगा। इस सम्मेलन में कुल 22 जोड़े एक साथ फेरे लेंगे, जिनमें सीएम मोहन यादव के बेटे और होने वाली बहू भी शामिल होंगे।
यहां बता दें, सीएम मोहन यादव के बेटे अभिमन्यु और बहू इशिता यादव पेशे से डॉक्टर हैं।

CM Mohan Yadav Son arriage 1
सीएम डॉ. मोहन यादव के बेटे अभिमन्यु और बहू इशिता ने शादी से एक दिन पहले बैलगाड़ी पर कुछ इस तरह किया सफर।

सगाई की फोटो सीएम ने X पर शेयर की थी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और सीमा यादव के दो बेटे और एक बेटी हैं। बड़े बेटे और बेटी की शादी पहले हो चुकी है। बेटे की सगाई के समय सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि “बाबा महाकाल व श्री गोपाल कृष्ण की कृपा और माता-पिता के आशीर्वाद से पुत्र चिरंजीवी डॉ. अभिमन्यु यादव की सगाई, खरगोन के दिनेश यादव जी की सुपुत्री डॉ. इशिता यादव के साथ संपन्न हुई।”

पांच दिन का कार्यक्रम, दो होटल बुक

शादी के कार्यक्रम करीब पांच दिन तक चलेंगे। इसके लिए उज्जैन में दो होटल बुक किए गए हैं। कुछ रस्में सीएम हाउस (वीआईपी आवास) में होंगी, जबकि कुछ कार्यक्रम अथर्व होटल में आयोजित हो रहे हैं। 30 नवंबर को सामूहिक विवाह सम्मेलन में शादी के बाद रिसेप्शन भी अथर्व होटल में होगा। शादी में चुनिंदा मेहमानों को ही आमंत्रित किया गया है। इनमें परिवार के करीबी रिश्तेदार, राज्य के मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और बीजेपी के प्रमुख पदाधिकारियों शामिल होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें:  IIM Indore PGP Admission 2026-28: एडमिशन का क्राइटेरिया जारी, जानें कट-ऑफ, वेटेज, शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू -रिजर्वेशन पॉलिसी

बहन बोली-भाई की शादी एन्जॉय कर रहे

माता पूजन कार्यक्रम में शामिल सीएम की बेटी डॉ. आकांक्षा यादव ने कहा था कि भाई की शादी है, पूरा परिवार इसे एन्जॉय कर रहा है।

ये भी पढ़ें:  Uma Bharti: उमा भारती बोलीं- टिकट मिलने पर झांसी से ही चुनाव लड़ूंगी, किसी और सीट से नहीं, IAS वर्मा के बयान की निंदा

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article