मुरैना में होली पर मर्डर: पत्नी के साथ सो रहे युवक की गोली लगने से मौत, भाई बोला- पड़ोसी ने की हत्या, पुलिस सुसाइड समझ रही

मध्यप्रदेश के मुरैना में होली पर एक युवक के मर्डर का मामला सामने आया है। परिजन उसकी लवकुश माहौर की हत्या को पड़ोसियों पर आरोप लगा रहे हैं, जबकि पुलिस सुसाइड मानकर चल रही है।

Morena Murder Case

Morena Murder Case: मध्यप्रदेश के मुरैना में होली पर एक युवक के मर्डर का मामला सामने आया है। परिजन उसकी लवकुश माहौर की हत्या को पड़ोसियों पर आरोप लगा रहे हैं, जबकि पुलिस सुसाइड मानकर चल रही है। मामला सिहौनियां थाने के सामने वाली गली का है।

जानकारी के अनुसार, 25 साल के लवकुश माहौर का परिवार सिहौनियां थाने के पास रहता है, जबकि लवकुश सूरत (गुजरात) में मजदूरी करता था। 12 दिन पहले वह बेटे के जन्म की खुशी और होली मनाने घर आया हुआ था।

युवक की कनपटी पर लगी गोली

सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात वह घर में पत्नी के साथ एक कमरे में सो रहा था। वहीं परिवार के लोग बाहर सो रहे थे। रात करीब तीन बजे गोली चलने की आवाज आई। इसे सुनकर परिजन की नींद खुली और जब उन्होंने कमरे का दरवाजा खुलवाया तो लवकुश मृत पड़ा था। उसकी कनपटी पर गोली लगी थी। इसके बाद परिजन ने पुलिस को सूचना दी और तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। 

पत्नी कर सकती है बड़ा खुलासा

जानकारी के अनुसार, पुलिस और एफएसएल टीम को जांच के दौरान कमरे में मृतक की पत्नी की टूटी हुई चूड़ियां मिली हैं, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि घटना से पहले पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ होगा। हालांकि, अभी तक चूंकि पत्नी के कोई बयान नहीं हुए हैं। जिससे हत्या या सुसाइड के बारे में कुछ ज्यादा पता चल सके।

डीएसपी विजय भदौरिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला सुसाइड का लग रहा है, क्योंकि मृतक की कनपटी पर गन पाउडर और कार्बन के निशान काफी अधिक मिले हैं, जो बताते हैं कि गोली कनपटी से सटाकर मारी गई है।

Morena Murder Case
मृतक लवकुश के छोटे भाई अनिल ने पड़ोसी विक्रम परमार पर लगाया हत्या करने का आरोप।

भाई बोला- छत से पड़ोसी आया और गोली मारी

12 दिन पहले लवकुश की पत्नी राखी ने बेटे को जन्म दिया, इसलिए वह अपने घर सिहोनिया आया था। होली के बाद वह वापस काम पर जाने वाला था। मृतक के छोटे भाई अनिल माहौर का कहना है कि उसके भाई लवकुश को पड़ोसी विक्रम परमार ने गोली मारी है। वह छत के रास्ते आया और मेरे भाई को गोली मारकर भाग गया।

अनिल ने बताया कि विक्रम की चप्पल छत पर उतरी मिली हैं। जो विक्रम के आने की तस्दीक करती हैं। विक्रम से पिछले साल 6 मार्च 2025 को चाचा की बेटी की शादी के दौरान झगड़ा किया था।

ये भी पढ़ें:  भोपाल में होली पर 5 साल का बच्चा गायब: शाहनवाज टीला जमालपुरा से अचानक हुआ लापता, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article